Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज, एक चरण में मतदान की मांग पर उपमुख्यमंत्री का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU ने एक चरण में मतदान की मांग की है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग का फैसला सभी को मान्य होगा.

Vijay Kumar Sinha

Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब बस कुछ ही दिनों में होने वाला है और इसी बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है. JDU की ओर से चुनाव आयोग से एक ही चरण में मतदान कराने की मांग पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है.

उपमुख्यमंत्री का बयान

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर पार्टी की अपनी सोच और मांगें होती हैं. चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसका फैसला सभी को मानना होगा. उनका यह बयान JDU के बिहार अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने छठ पूजा के बाद एक ही चरण में चुनाव कराने की बात कही थी ताकि बाहर रहने वाले लोग भी वोट डाल सकें.

विपक्ष पर तीखा हमला

विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने दोनों को ‘अप्पू’ और ‘पप्पू’ कहकर तंज कसा और आरोप लगाया कि ये नेता संवैधानिक पदों पर रहते हुए भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे नेता को चुनेगी जिसने राज्य के विकास के लिए सेवाभाव से काम किया हो.

इसे भी पढ़ें-Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में आज जोरदार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

चुनाव आयोग की बैठक

शनिवार को चुनाव आयोग ने बिहार के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की. इस बैठक में चुनावी तैयारियों और संभावित तारीखों पर चर्चा हुई. आयोग ने संकेत दिया है कि दो से तीन दिनों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital