Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद भाकपा माले ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में भाकपा माले शामिल है. पार्टी ने 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. भाकपा माले की लिस्ट के अनुसार, मदन सिंह चंद्रवंशी को तरारी, शिवप्रकाश रंजन को अगिआंव, कयामुद्दीन अंसारी को आरा, अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा को डुमरांव और अरुण सिंह को काराकाट विधानसभा सीट से टिकट मिली है.
अरवल सीट से महानंद सिंह, घोषी से रामबली सिंह यादव, पालीगंज से संदीप सौरभ, दीघा सीट से दिव्या गौतम और फुलवारी से गोपाल रविदास विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि दरौली से सत्यदेव राम, जिरादेई से अमरजीत कुशवाहा और दरौंदा से अमरनाथ यादव चुनावी ताल ठोंकेगे. जितेंद्र पासवान को भोरे से, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को सिकटा, फूलबाबू सिंह को वारिसनगर, रंजीत राम को कल्याणपुर और महबूब आलम को बलरामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है.
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने कई पुराने विधायकों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है. साथ ही भाजपा ने 9 महिलाओं को भी टिकट दिया है. इस लिस्ट में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के नाम भी शामिल हैं.
भाजपा की पहली सूची के मुताबिक, बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्याम बाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम और परिहार से गायत्री देवी को टिकट मिला है.
-भारत एक्सप्रेस
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…
साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…