चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार में सियासी हलचल तेज, अमित शाह और तेजस्वी आज दिखाएंगे दमखम, बेगूसराय में गरमाएगा माहौल

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. आज राज्य की राजनीति में बड़ा दिन है. दरअसल एक ही इलाके में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजद नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी रहने वाली है. अमित शाह आज बिहार में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाह आज सबसे पहले डेहरी ऑन सोन जाएंगे. यहां वह मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. यह इलाका बीजेपी और एनडीए के लिए कमजोर कड़ी माना जाता है. 2020 के चुनाव में यहां की कई सीटें राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के खाते में चली गई थीं. यही कारण है कि शाह इस क्षेत्र को लेकर विशेष रणनीति बना रहे हैं.

बेगूसराय में गरमाएगा माहौल

इसके बाद शाह बेगूसराय पहुंचेंगे. यहां वह पटना और मुंगेर प्रमंडल के कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद करेंगे. पटना प्रमंडल में पटना और नालंदा जैसे अहम जिले शामिल हैं. वहीं मुंगेर प्रमंडल में बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय और मुंगेर आते हैं. शाह चाहते हैं कि इस बार एनडीए यहां और मजबूत होकर सामने आए.

तेजस्वी यादव की ‘अधिकार यात्रा’

इसी बीच, आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज अपनी अधिकार यात्रा के तीसरे दिन बेगूसराय से निकलेंगे. यहां से उनकी यात्रा खगड़िया होते हुए आगे बढ़ेगी. सूत्रों के मुताबिक, यात्रा का पहला चरण 20 सितंबर को पूरा होगा. इसके बाद दुर्गा पूजा के बाद दूसरा चरण शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: अब प्रत्याशियों की दिखेगी कलर फोटो, चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव से पहले जारी की नई गाइडलाइन

मोकामा में तेजस्वी यादव का रोड शो

बिहार विधानसभा चुनाव लाइव: मोकामा में आयोजित एक रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव घोड़े पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी तो राज्य के लोगों को रोजगार मिलेगा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और पलायन पर रोक लगेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत कर बिहार की जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची है.

अमित शाह और तेजस्वी आमने-सामने

आज एक ही इलाके में अमित शाह और तेजस्वी यादव की मौजूदगी से माहौल गर्म है. बीजेपी और एनडीए जहां अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं, वहीं राजद जनता से जुड़कर माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश में है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

47 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago