देश

Weather Update: देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: सितंबर के दूसरे पखवाड़े में देश के कई हिस्सों में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. एक तरफ जहां दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में पिछले हफ्ते से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. 18 सितंबर से लेकर अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-NCR में तीन दिन तक राहत और परेशानी दोनों

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा. राजधानी में बीते कुछ दिनों से तेज धूप

और उमस ने हाल बेहाल कर रखा था, ऐसे में बारिश से राहत की उम्मीद तो है, लेकिन इसके साथ ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का यह सिलसिला कम से कम अगले 2-3 दिनों तक जारी रह सकता है.

यूपी में मूसलाधार बारिश की आशंका

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज और भी गंभीर रहने वाला है. मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है, खासकर पूर्वी और मध्य यूपी के ज़िलों के लिए.

जिन जिलों में ज्यादा असर दिख सकता है, उनमें सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, हरदोई, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, कुशीनगर और गोरखपुर शामिल हैं. इन इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-पुणे और प्रयागराज में रफ्तार का कहर, दिल्ली पुलिस की वैन की टक्कर समेत अलग-अलग हादसों में 6 की मौत

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के कई हिस्सों में भी आज का दिन चुनौती भरा हो सकता है. मौसम विभाग ने बक्सर, कैमूर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, दरभंगा और मधुबनी जैसे जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है.

ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे किसानों को सावधान रहने को कहा गया है. स्थानीय प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है.

उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी, हो सकती है मुश्किल

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी हालात गंभीर हो सकते हैं. मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, चमोली और नैनीताल जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और रास्ते बंद होने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

8 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

22 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

36 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

40 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago