चुनाव

Bihar Election: जेडीयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली जारी की पहली सूची, अनंत सिंह और श्याम रजक को मिला टिकट

Bihar Election: विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं और राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं.

बाहुबली अनंत सिंह को टिकट

इस लिस्ट में मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह और फुलवारी से पूर्व मंत्री श्याम रजक को टिकट दिया गया है. खास बात यह है कि जेडीयू ने चिराग पासवान के हिस्से में गई चार सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे एनडीए के भीतर खींचतान के संकेत मिल रहे हैं.

कुछ सीटों को लेकर विवाद

नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों का बंटवारा 101-101 सीटों पर तय हुआ है. हालांकि, कुछ सीटों को लेकर विवाद बना रहा. बरबीघा से मौजूदा विधायक सुदर्शन का टिकट काट दिया गया है जिससे स्थानीय स्तर पर हलचल है.

चार महिलाओं को टिकट

इस बार जेडीयू ने चार महिलाओं को भी टिकट देकर एक नया संदेश देने की कोशिश की है. मधेपुरा से कविता शाहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है.

LJP(R) और JDU में विवाद!

जेडीयू ने सोनबरसा, गायघाट, राजगीर और एकमा जैसी सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जो पहले लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के खाते में थीं. इससे साफ है कि जेडीयू ने गठबंधन के भीतर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति अपनाई है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में अब होगा खेला! नीतीश कुमार ने चिराग पासवान की 3 सीटों पर उतारे JDU उम्मीदवार, सिंबल पर शुरू हुआ बवाल

दलबदलुओं पर भी भरोसा

इसके अलावा पार्टी ने दलबदलुओं पर भी भरोसा जताया है. सारण जिले की परसा सीट से विधायक छोटेलाल राय को टिकट दिया गया है, जो पहले आरजेडी में थे और हाल ही में जेडीयू में शामिल हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago