Jitan Ram Manjhi On Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर है. एक तरफ महागठबंधन के नेतृत्व में विपक्ष सत्ता पक्ष को उखाड़ फेंकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है. वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में सत्ता पक्ष फिर से बिहार की कुर्सी पर अपना कब्जा बरकरार रखने की भरपूर कोशिश कर रहा है. इसी बीच एनडीए गठबंधन की प्रमुख पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मुखिया केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. सबकी सहमति बनी हुई है. हम लोग उन्ही के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं और वही मुख्यमंत्री होंगे.
केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए को पूर्ण बहुमत आने की भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि सबके साथ बात हो गई है. वो ही मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे. इस बार हमलोग प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापस आ रहे हैं.
इस दौरान जीतन राम मांझी ने राजद पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद हमारे प्रत्याशियों पर हमले करा रहा है. हम जांच कराकर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. राजद में कुछ ऐसे लोग हैं जो इस काम को अंजाम दे रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था अच्छी हो रही है. अपराधियों की पहचान की जा रही है.
जीतन राम मांझी ने कहा कि हम लोग संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने वाले हैं, बिहार लगातार विकसित बिहार की तरफ आगे बढ़ रहा है.
वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले पांच साल में बिहार उद्योग का हब बनने जा रहा है. हम लोग जो भी वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं. जनता को हमारे ऊपर विश्वास है.
संकल्प पत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वे आए थे, फिर कहीं कुछ काम होने की वजह से चले गए थे. हम उनके सहयोगी हैं, इसीलिए हमने पूरी जानकारी दी है.
उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही है, जनता हमारे साथ है और हम लोगों का चुनाव अच्छा चल रहा है. समाज के सभी वर्ग के लोग एनडीए के साथ खड़े हैं. हमारी सरकार 100 प्रतिशत निश्चितता और पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी.
ये भी पढ़ें- लालू के करीबी, अनंत से अदावत, पाक साफ नहीं था दामन; जानें PK के दुलारचंद का सियासी सफर
गौरतलब है कि, पटना में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, ‘हम’ प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है. एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…
Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…