जीतन राम मांझी
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने राज्य में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया है. पटना में मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा कि बिहार की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘करिश्माई नेतृत्व’ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ‘सुशासन’ पसंद है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार का विकास चाहने वाली जनता एनडीए को ही वोट करेगी और गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा.
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार की सरकार को ’20 साल की खटारा सरकार’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए मांझी ने तीखा हमला बोला. उन्होंने सवाल किया कि क्या तेजस्वी को 2005 से पहले वाला ‘जंगल राज’ वापस चाहिए? मांझी ने कहा कि बिहार की जनता ‘जंगल राज’ नहीं, बल्कि ‘सुशासन’ चाहती है, जो सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव है. उन्होंने महागठबंधन को ‘टूटकर बिखर चुका’ गठबंधन बताया और कहा कि सरकार बनाने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा.
तेजस्वी यादव के ‘हर घर नौकरी’ के वादे को मांझी ने झूठा करार दिया. उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे ही नहीं और उनकी सरकार नहीं बनेगी, तो उनके सभी दावे फर्जी साबित होंगे. इसके विपरीत, मांझी ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार में और पीएम मोदी देश में लगातार नौकरियां दे रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि एनडीए जो कहता है, उससे ज़्यादा करके दिखाता है.
मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी की समस्तीपुर जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि यह भीड़ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार की जनता ने अपना मन बना लिया है और वह प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाएगी. मांझी ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए बिहार को बिजली से रोशन करने वाले नीतीश कुमार के प्रयासों और पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव जीतेगा.
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…