चुनाव

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में इस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा, शाह की मौजूदगी में बड़ा फैसला

कंटेंट सोर्स: कोमल शर्मा


Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की राजनीति में शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने आगामी 2026 विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने की घोषणा की है. इसकी जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दी.

अमित शाह ने कहा, “आज भाजपा, AIADMK और हमारे अन्य साथी दलों ने निर्णय लिया है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ा जाएगा. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार तमिलनाडु में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि AIADMK लंबे समय से NDA का हिस्सा रही है और जयललिता जी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों दलों ने राष्ट्रीय राजनीति में साथ काम किया है.

चुनावी नेतृत्व की रणनीति भी स्पष्ट

तमिलनाडु चुनाव में नेतृत्व को लेकर अमित शाह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य स्तर पर AIADMK प्रमुख एडप्पाडी पलानीस्वामी के नेतृत्व में गठबंधन चुनाव लड़ेगा.

नागेंद्रन बने नए प्रदेश अध्यक्ष

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा ने तमिलनाडु इकाई में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए नयनार नागेंद्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पार्टी को अध्यक्ष पद के लिए केवल नागेंद्रन का नामांकन प्राप्त हुआ.

अन्नामलई को नई जिम्मेदारी

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलई के कार्यकाल की सराहना करते हुए अमित शाह ने कहा, “अन्नामलई जी ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में शानदार काम किया है. अब पार्टी उनके संगठनात्मक अनुभव का उपयोग राष्ट्रीय स्तर पर करेगी.”

यह भी पढ़िए: Nainar Nagendran बने तमिलनाडु के भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष, अन्नामलई ने प्रस्ताव रखा; यहां देखिए उनका प्रोफाइल

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago