चुनाव

Maharashtra Election: BJP ने घोषित किए 99 उम्मीदवार, जानें डिप्टी CM फडणवीस और बावनकुले कहां से लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पहली सूची में 99 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से टिकट दिया गया है. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है.

भाजपा ने शहादा से राजेश उदेसिंह पाडवी, नंदुरबार से विजय कुमार गावित, धुले शहर से अनूप अग्रवाल, सिंदखेड़ा से जयकुमार जितेंद्र सिंह रावल, शिरपुर से काशीराम वेचन पावरा, रावेर से अमोल जावले, भुसावल से संजय वामन सावकारे को टिकट दिया है.

इसके अलावा भाजपा ने जलगांव शहर से सुरेश दामू भोले, चालीसगांव से मंगेश रमेश चव्हाण, जामनेर से गिरीश दत्तात्रेय महाजन, चिखली से श्वेता विधाधर महाले, खामगांव से आकाश पांडुरंग फुंडकर, जलगांव से डॉ. संजय श्रीराम कुटे, अकोला पूर्व से रणधीर प्रह्लादराव सावरकर, धामंगांव रेलवे से प्रताप जनार्दन अडसद, अचलपुर से प्रवीण तायडे, देवली से राजेश बकाने, हिंगणघाट से समीर कुणावार, वर्धा से डॉ. पकंज राजेश भोयर, हिंगना से समीर दत्तात्रेय मेघे, नागपुर दक्षिण से मोहन गोपालराव माते, नागपुर पूर्व से कृष्ण पंचम खोपड़े, तिरोरा से विजय भरतलाल रहांगडाले, गोंदिया से विनोद अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, अमगांव से संजय हनवंतराव पुरम्, आर्मोरी से कृष्णा दामाजी गजबे, बल्लारपुर से सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटवीर, चिमूर से बंटी भांगड़िया, वानी से संजीव रेड्डी बापुराव बोडकुरवार, रालेगांव से डॉ. अशोक रामादी उइके, यवतमाल से मदन मधुकरराव येरवर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं. जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

2 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

3 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

23 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago