आरसीपी सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरसीपी सिंह(RCP Singh) काफी दिनों से चर्चा में नहीं हैं, लेकिन अब एक इंटरव्यू से वे वापस चर्चा में लौट आएं हैं. भाजपा नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ RCP Singh जल्द ही भाजपा से अलग हो कर अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं. एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसको लेकर बात की है.
आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले तीन महीने से बिहार का दौरा करने के दौरान कार्यकर्ताओं के आग्रह के बाद उन्होंने ये फैसला किया है कि नई पार्टी बना कर अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे.
उन्होंने बताया कि मैं खाली नहीं बैठना चाहता हूं. मैं काम करने वाला आदमी हूं, मैंने बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की पर मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई. जो मुझे और मेरे चाहने वालों को पसंद नहीं आ रहा था. इस वजह से मुझे यह फैसला लेना पड़ा. बीजेपी में रहने और छोड़ने के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि बीजेपी का सदस्यता अभियान चल रहा है, लेकिन मेरी तो सदस्यता रिन्युअल (Renewal) भी नहीं हुई है, बाकी आप समझदार हैं, समझ सकते हैं जो मैं अभी कहा हूं.
नीतीश कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि नीतीश जी को लेकर मेरे मन में काफी आदर है और मैं उनका काफी सम्मान करता हूं. हालात ऐसे बन गए थे कि मुझे नीतीश जी से अलग होना पड़ा, लेकिन मैं आज भी उनका काफी सम्मान करता हूं. जितना Lunch और Dinner हम दोनों ने एक साथ किया है उतना शायद ही किसी ने किया होगा, लेकिन आज हालात अलग हैं. जदयू में भी कार्यकर्ता परेशान हैं. कई लोग मुझसे अपनी पीड़ा व्यक्त करते हैं, यही सब कारणों से मैंने फैसला किया कि नई पार्टी बना कर बिहार के लोगों के बीच जाृना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…