चुनाव

मिल्कीपुर में लहराया भगवा: 61,710 वोटों से जीते भाजपा के चंद्रभान पासवान, हारे तो घर से बाहर नहीं आए सपा प्रत्याशी

Milkipur By Election 2025 Result: उत्तर प्रदेश की अयोध्या जिले की बहुचर्चित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड जीत दर्ज की है. भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 61 हजार से अधिक मतों के भारी अंतर से पराजित किया. इस जीत को 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट पर मिली हार का बदला माना जा रहा है.

पहले राउंड से ही बढ़त, नहीं संभल सकी साइकिल

सत्ताधारी दल भाजपा ने आज मतगणना के शुरुआती रुझानों से बढ़त बना ली थी. पहले राउंड में ही भाजपा 3,995 वोटों से आगे हो गई थी, और यह बढ़त धीरे-धीरे इतनी बढ़ी कि सपा कार्यकर्ताओं की उम्मीदें पूरी तरह टूट गईं. मतगणना स्थल पर सपाइयों का जोश शुरुआत से ही फीका रहा, और धीरे-धीरे उनके एजेंट व समर्थक गिनती स्थल से लौटने लगे.

सपा प्रत्याशी व नेता रहे नदारद

चुनावी नतीजों के दिन सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद व अन्य बड़े नेता मतगणना स्थल पर नजर नहीं आए. अजीत प्रसाद अपने सहादतगंज स्थित आवास से ही चुनावी नतीजों की जानकारी लेते रहे. सपा के जिलाध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारी भी मतगणना स्थल पर नहीं दिखे, जिससे साफ जाहिर हो गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा छाई हुई थी.

सपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा

चुनाव प्रचार के दौरान गुलजार रहने वाला समाजवादी पार्टी का कार्यालय भी चुनाव परिणाम के दिन वीरान दिखा. पूरे कार्यालय में केवल अंसार अली उर्फ बब्बन ही अकेले नजर आए. जिलाध्यक्ष का कक्ष बंद था, और पूरे परिसर में सन्नाटा छाया हुआ था.

‘डबल इंजन सरकार की सफलता’

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि “यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की नीतियों, सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार पर जनता के भरोसे का प्रतीक है.”

अपर्णा यादव ने जताया आभार

भाजपा नेता व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी इस जीत को भाजपा सरकार की नीतियों की जीत बताया. उन्होंने कहा कि “मिल्कीपुर में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है.”

भाजपा नेताओं ने इस जीत को 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर मिली हार का जवाब बताया. पार्टी ने यह सीट सपा से छीनकर अपनी खोई हुई जमीन फिर से हासिल कर ली है.

भविष्य की राजनीति पर असर

मिल्कीपुर उपचुनाव का यह परिणाम 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. भाजपा इस जीत से उत्साहित होकर अपने संगठन को और मजबूत करने में जुटेगी, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए यह हार एक बड़ा झटका साबित हो सकती है.

यह भी पढ़िए: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी का रिएक्शन, कहा- विकास और सुशासन की जीत

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पंचक और ग्रहण दोष के साये में रहेगा दिन!’ दोपहर में एकादशी; जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…

1 minute ago

बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव: मकर-मिथुन राशि को होगा लाभ तो मेष वाले रहें सावधान

आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…

14 minutes ago

वृषभ राशि का राशिफल: रुके हुए काम पूरे करने का मिलेगा मौका, परिवार और पैसों के मामले में रहें समझदार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर वृषभ राशि के जातकों…

37 minutes ago

मिथुन राशि का राशिफल: नई योजनाओं पर मिलेगा काम करने का मौका, बातचीत और समझदारी से बनेंगे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मिथुन राशि के जातकों…

37 minutes ago

कर्क राशि का राशिफल: परिवार में बढ़ेगा अपनापन, नौकरी और पैसों को लेकर जानें आज का संकेत

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर कर्क राशि के जातकों…

37 minutes ago