पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी.
BJP may cut ticket Varun Gandhi from pilibhit: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. 7 चरणों में वोटिंग के बाद 4 जून को नतीजे सामने आएंगे. इधर यूपी में भाजपा ने अधिकांश उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. हालांकि पीलीभीत और सुल्तानपुर से पार्टी ने उम्मीदवारी तय नहीं की है. पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी हैं. वरुण गांधी लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हमलावर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो पीलीभीत से भाजपा वरुण गांधी का टिकट काट सकती है.
जानकारी के अनुसार पीलीभीत से भाजपा यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दे सकती है. वे पहले भी यूपी से सांसद रहते हुए केंद्र में मंत्री रह चुके हैं. उनकी गिनती राहुल के करीबी नेताओं में होती थी. हालांकि पार्टी में लगातार उपेक्षा का शिकार होने के बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा ज्वाॅइन कर ली. फिलहाल वे यूपी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं. इसके अलावा पार्टी संजय गंगवार को भी टिकट दे सकती हैं.
बता दें कि आज से एक दशक पहले वरुण गांधी की गिनती भाजपा के फायरब्रांड नेताओं में होती थी. उन्हें यूपी में भाजपा का अगला सीएम माना जा रहा था. हालांकि 2017 में पार्टी ने सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ को सीएम बना दिया. पिछले कुछ सालों में वरुण गांधी किसान आंदोलन, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर वे अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते रहे.
लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले ये खबरें आई कि वे सपा में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले ऐसी ही खबरें विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले भी आई. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर टिप्पणी की है. अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर कहा कि उनके बारे में फैसला हमारा संगठन करेगा. हालांकि खबर तो यह भी है कि भाजपा से टिकट कटने पर वे अमेठी या पीलीभीत से निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में चाचा, तो झारखंड में भाभी का पाॅलिटिकल ब्रेकअप, समझें इसके सियासी मायने
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…