elvish yadav latest news
सांप और उसके जहर की तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. इसके बाद एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वह अभी जेल में बंद हैं. अब एल्विश यादव पर नारकोटिक ड्रग का इस्तेमाल करने का आरोप है. उन पर NDPS Act के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. इन सब के बीच अब यूट्यूबर एल्विश यादव के मां-बाप की बात सामने आई है. उन्होंने अपने बेटे को बेगुनाह बताया है.
मीडिया में बात करते हुए एल्विश यादव की मां ने कहा- मेरे बेटे ने ना कोई गलत काम किया है. ना कभी करेगा. जो वीडियो चलाई जा रही है, वो अलग अलग लोकेशन की है. वो कभी ऐसी पार्टियों में नहीं गया है. बच्चे का नाम है, हाइप है, इसलिए एनजीओ वाले उसे जानबूझकर फंसा रहे हैं. ऐसे ही जिंदगी चलती रहेगा क्या हमारी? मेरा बेटा निर्दोष है. बिल्कुल साफ सुथरा लड़का है वो, उसने कभी कोई गलत काम नहीं किया.
पिता ने भी एल्विश यादव को बेकसूर ठहराते हुए कहा- मैं चाहता हूं हमारी बात सुनी जाए. हमें अपनी बात कहने का पूरा हक है. मैं हजार जन्म लूं तब भी मुझे ऐसा ही बेटा चाहिए. इस पर मैं फक्र करता हूं. वो बिल्कुल निर्दोष है. वो इन जहरीली सांप वाले केस से कोसो दूर है. जब से वो बिग बॉस जीता है लोग पीछे पड़ गए. मैं उससे कल मिलकर आया हूं. मैं खुद समन लेकर गया हूं. उसने कुछ कबूल नहीं किया है. हमें नहीं पता क्यों फंसाया जा रहा है.
दूसरे मीडिया चैनल संग बातचीत में भी एल्विश के माता-पिता ने अपना दर्द बयां किया है. एल्विश के पेरेंट्स का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है. उन्हें फंसाया गया है. एल्विश की मां बोलीं- जिन्होंने मेरे बेटे के साथ ये सब किया है, वो अपने सीने पर हाथ रखकर बताएं, अगर उनके बच्चों के साथ ऐसा हुआ तो उन्हें कैसा लगेगा. एल्विश की मां इमोशनल हो गईं. वो नम आंखों से बोलीं- 3 दिन से हमारे पेट में अन्न का दाना नहीं गया है. हमारी हाय कहां पड़ेगी, बद्दुआ कहां पड़ेगी? किसी के बच्चे को फंसा दिया है. एल्विश के पिता भी भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. अपने आंसुओं को पोंछते हुए यूट्यूबर के पिता बोले- मेरा बेटा हंसने-खेलने वाला है. वो गलत फहमी का शिकार हो गया है. उसे फंसाया गया है.
एल्विश की मां बोलीं- उसे हंसी-मजाक करने की आदत है. वो मासूम बच्चा है. वो हमेशा मुझसे ये बोलता है मम्मी हर पल को एन्जॉय करो. मेरे बेटे से मिलने के लिए बच्चे घर के बाहर खड़े रहते हैं. उसको सबसे इतना प्यार मिलता है. बिग बॉस जीतने के बाद बच्चे ने हमारा सिर ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन गिराने वालों ने भी गिराने में कोई कमी नहीं की.
एल्विश की मां आगे बोलीं- यूट्यूबर हर तीसरे घर में है आज कल, लेकिन पता नहीं एल्विश से ही लोगों को इतनी जलन क्यों हो रही है? वो सांस भी लेता है तो न्यूज में आ जाता है. महाराष्ट्र के सीएम ने हाल ही में एल्विश को सम्मानित किया था, लेकिन उसपर किसी ने बात नहीं की. पर विवादों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है.
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…