सांकेतिक तस्वीर.
Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियां चुनाव प्रचार करने के साथ ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. जिसमें कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया था.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी की गई दूसरी लिस्ट में 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. जिसमें बीजेपी ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं पहलवान विनेश फोगाट को टक्कर देने के लिए जुलाना सीट से कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है.
बीजेपी ने दूसरी सूची में दो मंत्रियों का टिकट काट दिया है, जिसमें बड़खल से मौजूदा विधायक और शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल का नाम शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…