देश

क्या दिल्ली में लागू होने जा रहा राष्ट्रपति शासन? बीजेपी विधायकों के ज्ञापन को द्रौपदी मुर्मू ने गृह मंत्रालय को भेजा, तेज हुई सुगबुगाहट

दिल्ली में संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए बीजेपी के विधायकों ने अरविंद केजरीवाल की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता की अगुवाई में विधायकों के एक दल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान बीजेपी ने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल के जेल में बंद होने की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है.

गृह मंत्रालय के पास भेजा ज्ञापन

वहीं बीजेपी विधायकों की ओर से दिए गए ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उसे गृह मंत्रालय के पास भेज गिया है. जिसे देखते हुए ये माना जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है.

बीजेपी ने लगाए आरोप

बीजेपी विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकारी विभाग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, दिल्ली जल बोर्ड वित्तीय संकट में है, सड़कें खस्ताहाल हैं, और घोटाले सामने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अमेरिका में राहुल गांधी का चौंकाने वाला बयान, बोले- ‘मुझे मोदी जी पसंद हैं, उनसे नफरत नहीं…’

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा ज्ञापन को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे जाने के बाद, अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि गृह मंत्रालय और राष्ट्रपति कार्यालय इस पर क्या निर्णय लेते हैं. यदि राष्ट्रपति शासन लागू होता है, तो इसका असर दिल्ली की राजनीति और प्रशासन पर पड़ेगा, और यह देखने वाली बात होगी कि इस स्थिति से दिल्ली को कितना लाभ होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

20 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago