Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana Assembly Election: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, विनेश फोगाट के खिलाफ ताल ठोकेंगे योगेश बैरागी

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियां चुनाव प्रचार करने के साथ ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है.

BJP

सांकेतिक तस्वीर.

Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियां चुनाव प्रचार करने के साथ ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. जिसमें कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया था.

जुलाना सीट से योगेश बैरागी को टिकट

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी की गई दूसरी लिस्ट में 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. जिसमें बीजेपी ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं पहलवान विनेश फोगाट को टक्कर देने के लिए जुलाना सीट से कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें- क्या दिल्ली में लागू होने जा रहा राष्ट्रपति शासन? बीजेपी विधायकों के ज्ञापन को द्रौपदी मुर्मू ने गृह मंत्रालय को भेजा, तेज हुई सुगबुगाहट

दो मंत्रियों का कटा टिकट

बीजेपी ने दूसरी सूची में दो मंत्रियों का टिकट काट दिया है, जिसमें बड़खल से मौजूदा विधायक और शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल का नाम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital