बृजभूषण शरण सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Lok Sabha Elections-2024: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. चार चरणों का चुनाव हो चुका है. पांचवें चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दल पूरी शक्ति झोंक रहे हैं. इसी दौरान यूपी की कैसरगंज सीट से टिकट कटने के बाद भी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जोश कम नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि यहां से अब उनका बेटा करण भूषण सिंह चुनावी मैदान में हैं. वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनके लिए बीजेपी सांसद लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस बीच एक जनसभा में उन्होंने ऐसी बात कर दी कि यूपी की सियासत में लगातार उसकी चर्चा हो रही है.
बेटे के लिए परसपुर कस्बे में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा सांसद बोले, ‘ना बूढ़ा हुआ हूं ना रिटायर हुआ हूं, पहले जितना आपके बीच में रहता था उससे दोगुना आपके बीच में रहूंगा. आपके सुख-दुख में साथी रहूंगा और पूरी ताकत के साथ काम करूंगा.’ वह आगे बोले, अभी हमें बहुत कुछ करने को बाकी है. बहुत कुछ करना है. मुझे पता है कहां सड़क की जरुरत है? कहां पुल की जरूरत है? कहां रेलवे के ऊपर ओवर ब्रिज की जरूरत हैं? मुझे खेत की भी सारी समस्याएं पता हैं.
ये भी पढ़ें-8 किलोग्राम सोना, 14 करोड़ कैश और तीन दिन…नांदेड़ में IT की बड़ी कार्रवाई, रकम गिनने में लगे 14 घंटे
बृजभूषण शरण सिंह ने जनता के सामने अपने और बेटे की उम्र के बारे में कहा कि वो 33 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने थे और अब उनके बेटे भी 33 साल की उम्र में ही सांसद बनने की राह पर हैं. वह आगे बोले कि कैसरगंज की कमान अब फिर से युवा हाथों में ही जा रही है. इस दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.
इस मौके पर भाजपा नेता पूरे जोश में भाषण देते हुए नजर आए और कहा कि “हम सारी समस्याओं को देख रहे हैं. किन-किन गरीबों को अभी घर नहीं मिला है, किस-किस घर में बिजली नहीं है हम देख रहे हैं. हम चुप बैठने वाले नहीं है. अब आपको डबल सांसद मिलेंगे.” उन्होंने ये भी कहा कि “अब तो मैं छुट्टा सांड हो गया हूं. अब तो आपके लिए किसी से भिड़ भी सकता हूं. क्या करेंगे हमारा? जरूरत पड़ेगी तो आपके लिए लड़ाई लड़ूंगा.”
बता दें कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर देश की शीर्ष महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाया है. इसको लेकर दिल्ली में बहुत संघर्ष भी किया. इसी के बाद इस बार भाजपा ने कैसरगंज सीट से उनको टिकट न देकर उनके बेटे को दिया है. इस सीट पर बृजभूषण शरण सिंह दो बार से भाजपा तो एक बार सपा के टिकट पर सांसद रहे हैं. इस सीट पर उनका दबदबा है. यहां पर सपा के रामभगत मिश्रा और बसपा से नरेंद्र पांडे भाजपा को टक्कर दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…