दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
पत्नी प्रिया (28) की हत्या करने के बाद श्याम गोस्वामी (30) शव के पास ही पड़ा रहा.
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी इलाके में पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. एक दंपति के पड़ोसियों ने बताया कि पति ने पहले दुपट्टे से गला घोंटकर अपनी पत्नी को मारा और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी.
बहरहाल, गाजियाबाद पुलिस उपरोक्त घटना की जांच में जुटी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी का है. शुरूआती पड़ताल में यह सामने आया है कि दंपति के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था. झगड़े के दौरान पति ने पहले पत्नी की हत्या की. उसका सिर अपनी गोद में रखकर सेल्फी ली और उसे अपने रिश्तेदारों को भेजा.
बहन ने फोन किया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया
आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के छोटे भाई की मानें तो उसने जब घर जाकर देखा तो सन्न रह गया. बड़ा भाई उसको फंदे पर लटका मिला. बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना घटित हुई तब बहन ने फोन करना शुरू किया था. लेकिन, कॉल रिसीव नहीं हुआ. फिर उसने पास में रहने वाले भाई को घर भेजा, तब घटना की जानकारी हुई.
अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और रिश्तेदारों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने कितनी देर में आत्महत्या की.
यह भी पढ़िए: विवेक बिंद्रा से करेगी पूछताछ नोएडा पुलिस, शादी के 8 दिन बाद ही पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप
— भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…