चुनाव

‘अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार…’, ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को CEC ने शायराना अंदाज में दिया तगड़ा जवाब

Lok Sabha Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश में 7 चरणों में मतदान होंगे. 19 अप्रैल को पहले फेज का मतदान होगा. जबकि आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. 4 जून को वोटों की गिनती होगी. चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजावी कुमार का एक अलग ही अंदाज दिखाई दिया. उन्होंने इस दौरान शायराना अंदाज में पार्टियों को नसीहत दी.

सियासी दलों से गुजारिश

सीईसी ने राजनीतिक दलों से गुजारिश करते हुए कहा कि चुनावी प्रचार अभियान के दौरान एकदूसरे पर व्यक्तिगत हमलों से बचें. चुनाव की अपनी एक मर्यादा होती है, इसलिए कोशिश कीजिए कि उसे तोड़ने से बचा जाए. मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस दौरान मशहूर शायर बशीर बद्र का एक शेयर सुनाया…

बशीर बद्र का सुनाया शेर

राजीव कुमार ने कहा कि आजकल राजनीति में बहुत तेजी के साथ दोस्त और दुश्मन बदल रहे हैं. ऐसे में पार्टियों के नेता इतना भद्दा ना बोलें कि वो एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएं और बात बिगड़ जाए.

दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे
जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों

इससे पहले उन्होंने रहीम के एक दोहे का भी जिक्र किया. राजीव कुमार ने कहा के चुनाव के दौरान जो नेताओं के बीच आपसी संबंध हैं, उसे बचाकर रखिए. आज के दौर में सोशल मीडिया का जमाना है. जो भी नेताओं के मुंह से शब्द निकलते हैं, वो डिजिटल की दुनिया में हमेशा के लिए रिकॉर्ड हो जाते हैं. जो बार-बार लोगों के बीच पहुंचता है. इसलिए खराब शब्दों की डिजिटल यादों को बनाने से बचें.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Date 2024 Live: सात चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 4 जून को मतगणना और नतीजे

रहीम के दोहे से दिया प्यार-मोहब्बत का पैगाम

राजीव कुमार ने कहा कि प्यार-मोहब्बत के साथ चुनाव प्रचार करिए. उन्होंने रहीम का दोहा सुनाते हुए कहा कि-

रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय,
टूटे से फिर न जुड़े, जुड़े तो गाँठ परिजाय.

ईवीएम पर रोने वालों को दिखाया आईना

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन लोगों को भी एक शेर के जरिए आईना दिखाया जो हर बार अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ देते हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक शेर सुनाया, जिसे उन्होंने खुद लिखा है-

अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं,
वफा खुद से नहीं होती खता ईवीएम की कहते हो.

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विज्ञान भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए चुनाव की तारीखों के बारे में जानकारी दी. देश में 7 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. 1 जून को सातवें यानी कि आखिरी चरण का मतदान होगा. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago