Drinking Water
How Much Water Should I Drink A Day: आजकल की बीजी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर हम सब पानी पीना भूल जाते हैं. इससे हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं. वहीं तमाम तरह के रोग भी हो जाते हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, यह हम सब जानते हैं. बावजूद इसके हम दिनभर ठीक से पानी नहीं पीते हैं. पानी हमे हाइड्रेट रखने के साथ हमारे शरीर से विषैले पदार्थों व गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर को हानि पहुंच सकती है.
प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. ऐसा करने से शरीर को कई रोगों से बचाया जा सकता है. कई बार लोग शरीर के लिए पानी की आवश्यकता के बारे में जानते हुए भी पानी पीना भूल जाते हैं. इसलिए हम कुछ ऐसे टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनसे आप अपने पानी का इनटेक बढ़ा सकते हैं.
घर से बाहर जब भी कदम रखें चाहें ऑफिस जा रहे हो या किसी से मिलने, हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें. कई बार आप दिनभर घर से बाहर होने पर इतने व्यस्त हो जाते हैं कि आपको पानी पीने का ख्याल ही नहीं आता है. ऐसे में पानी हर समय आपके पास उपलब्ध होगा. साथ ही पानी की बोतल हाथ में रहेगी तो न चाहते हुए भी आपको पानी पीने का मन करता रहेगा.
पानी पीना भूल जाते हैं, इसे याद रखने का सबसे बेस्ट तरीका है फोन में अलार्म सेट करना. आपको कई एप भी मिल जाएंगी जिन्हें खासतौर से इसी काम के लिए डिजाइन किया गया है. प्रत्येक अलार्म पर एक कप पानी पीने की आदत डालें. ये तरीका कई बार इरिटेट कर सकता है, लेकिन इसके परिणाम काफी अच्छे हैं.
पानी पीने से बोरियत आती है, तो क्यों न उसमें ही कुछ एड ऑन कर दिया जाए. अपने पानी के इनटेक को बढ़ाने के लिए पानी में कुछ फल, सब्जियां या हर्ब्स का इस्तेमाल कर इंफ्यूज वॉटर तैयार कर सकते हैं. यह टेस्ट में बेहतर होने के साथ स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है. चाहें तो नींबू और पुदीना या फिर खीरा और तुलसी का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं. कुछ लोग अल-अलग बेरी का इस्तेमाल भी करते हैं.
रोजाना सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने की आदत डालें. इसके बाद दिनभर में जितनी मील लें उससे आधे घंटे पहले एक गिलास पानी पिएं. इससे धीरे धीरे यह आपकी आदत में आ जाएगा और रोजमर्रा की जिंदगी में पानी का इनटेक अपने आप बढ़ जाएगा.
शरीर में पानी की पूर्ति के लिए आप इनडायरेक्ट तरीका भी अपना सकते हैं. इसके लिए ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनमें पानी उच्च मात्रा में मौजूद हो. जैसे तरबूज, संतरा, स्ट्रॉबेरी, खीरा आदि. ये सभी चीजों आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ फाइबर व कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…