केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान. (फाइल फोटोे)
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स दबोच लिया गया है. उसकी पहचान मोहम्मद मिराज के रूप में हुई है, जिसे समस्तीपुर पुलिस ने बेगूसराय के तेघरा से पकड़ा है. यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सामने आई है, जिसने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है.
चिराग को 11 जुलाई के दिन, इंस्टाग्राम पर ‘टाइगर मिराज इदरीसी’ नामक अकाउंट से धमकी मिली थी, जिसमें 20 जुलाई तक उन्हें बम से उड़ाने की बात कही गई थी. इस धमकी के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने पटना के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज की.
शिकायत में कहा गया कि यह धमकी चिराग की बढ़ती लोकप्रियता के कारण दी गई, जो आपराधिक मानसिकता को दर्शाती है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे समस्तीपुर से गिरफ्तार किया.
साइबर डीसीपी नीतीश चंद्र धरिया ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया और आईटी एक्ट की धारा 66-एफ (साइबर आतंकवाद) और बीएनएस की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा को दिया गया. इस घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, खासकर तब जब चिराग ने हाल ही में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.
यह भी पढ़िए: लोजपा चीफ चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, सारी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया था ऐलान
Punjab Crime News: पंजाब के जिरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले…
Italy Protests: इटली में शिक्षा बजट और रक्षा खर्च को लेकर जेन-अल्फा छात्रों का विरोध…
लखीमपुर खीरी में बहू-बेटे के विवाद को शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर बेटे ने पेट्रोल…
Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…
देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की पुस्तक 'A Sixth of Humanity' स्वतंत्र भारत की विकास…
Nitesh Rane Target MVA: मुंबई में गोलीबारी महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने विपक्ष पर…