Bharat Express DD Free Dish

Bihar: मोहम्मद मिराज ने दी थी लोजपा चीफ चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, अब समस्तीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Bihar News: चिराग पासवान को धमकी देने वाला शख्‍स समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया. उसने चिराग को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज किया था.

chirag paswan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान. (फाइल फोटोे)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्‍स दबोच लिया गया है. उसकी पहचान मोहम्मद मिराज के रूप में हुई है, जिसे समस्तीपुर पुलिस ने बेगूसराय के तेघरा से पकड़ा है. यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सामने आई है, जिसने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है.

चिराग को 11 जुलाई के दिन, इंस्टाग्राम पर ‘टाइगर मिराज इदरीसी’ नामक अकाउंट से धमकी मिली थी, जिसमें 20 जुलाई तक उन्हें बम से उड़ाने की बात कही गई थी. इस धमकी के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने पटना के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज की.

शिकायत में कहा गया कि यह धमकी चिराग की बढ़ती लोकप्रियता के कारण दी गई, जो आपराधिक मानसिकता को दर्शाती है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे समस्तीपुर से गिरफ्तार किया.

आपराधिक धमकी का मामला दर्ज हुआ

साइबर डीसीपी नीतीश चंद्र धरिया ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया और आईटी एक्ट की धारा 66-एफ (साइबर आतंकवाद) और बीएनएस की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच का जिम्‍मा इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा को दिया गया. इस घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, खासकर तब जब चिराग ने हाल ही में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.

यह भी पढ़िए: लोजपा चीफ चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, सारी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया था ऐलान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read