चुनाव

CM ममता बनर्जी को फिर लगी चोट, हेलिकॉप्टर में गिरीं लड़खड़ाकर, Video

Loksabha Election-2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर से चोट लग गई है. वह दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर में चढ़ रही थीं इसी दौरान उनको चोट लग गई. इस दौरान उनको सुरक्षाकर्मियों ने सम्भाला. वह दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थीं. हालांकि बहुत अधिक चोट नहीं आई है. इसलिए वह आसनसोल के लिए रवाना हो गई हैं.

घटना को लेकर सीएम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वह हेलीकॉप्टर में चढ़ती हैं और फिर जैसे ही अंदर सीट की ओर बढ़ती हैं कि वह लड़खड़ा कर गिर पड़ती हैं. इसी दौरान सुरक्षाकर्मी उनको तुरंत उठा कर कुर्सी पर बैठाते हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में अपने हेलीकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान सीट लेते समय फिसलकर गिर गईं. उन्हें कथित तौर पर मामूली चोट लगी है. उन्होंने आसनसोल की अपनी आगे की यात्रा जारी रखी है.

ये भी पढ़ें-UP News: धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत तो मिली लेकिन नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानें वजह

मालूम हो कि देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है. दो चरण के चुनाव भी हो चुके हैं. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ था तो वहीं दूसरे चरण का चुनाव कल यानी 26 अप्रैल को हो चुका है. अब तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा. इसको लेकर ममता बनर्जी लगातार चुनावी प्रचार कर रही हैं. खबर के मुताबिक शनिवार को वह आसनसोल टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने जा रही थीं. इसी दौरान वह हेलिकॉप्टर में चढ़ीं. वह हेलिकॉप्टर में चढ़ने के बाद जैसे ही कुर्सी पर बैठने के लिए आगे बढ़ीं कि लड़खड़ा कर गिर गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पैर में हल्की चोट आई है. बता दें कि जिस समय यह घटना हुई वहां पर उनके सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. उन्होंने तुरंत सीएम को उठा कर कुर्सी पर बैठाया.

टीएमसी ने कही ये बात

घटना को लेकर टीएमसी सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री को बहुत गम्भीर चोट नहीं आई है. वह आसनसोल में पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होंगी. इसके लिए वह रवाना हो चुकी हैं. गौरतलब है कि ममता बनर्जी कई बार घायल हो चुकी हैं.

जानें कब-कब लगी सीएम ममता बनर्जी को चोटें

इसी साल जनवरी में ममता बनर्जी के सिर पर चोट आई थी. 24 जनवरी को वह सड़क मार्ग द्वारा वर्धमान से कोलकाता वापस लौट रही थीं. इसी दौरान तेज बारिश हो रही थी. चालक ने कार में धुंध की वजह से अचानक ब्रेक लगाई तो ममता का सिर टकरा जाने की वजह से चोट आई थी.

साल 2023 में 27 जून को विदेश यात्रा के दौरान उनके घुटने में चोट हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त लगी थी. उनके घुटनों की जांच SSKM अस्पताल में की गई थी. एक बार और घुटने में ही चोट लगने की खबर सामने आई थी. जांच में पता चला था कि उनके बाएं पैर के घुटने के लिगामेंट में चोट लगी है. इसके अलावा उनके बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट के निशान मिले थे. उस वक्त डाक्टरों ने उनको अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने अपना इलाज घर पर कराया था.

साल 2021 में विधानसभा चुनाव के दौरान 10 मार्च को ममता नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचीं थीं. इस दौरान वह घायल हो गई थीं. उस वक्त भी मुख्यमंत्री के पैर में चोट लगी थी. इस पर उनको कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. तब उनको तीन दिन तक एडमिट रहना पड़ा था. इस घटना में उनके पैर पर प्लास्टर तक चढ़ाया गया था. उस वक्त ममता ने विधानसभा चुनाव के लिए व्हीलचेयर पर बैठकर ही प्रचार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

26 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

2 hours ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago