चुनाव

UP News: धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत तो मिली लेकिन नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानें वजह

Dhananjay Singh News: चुनावी मौसम के दौरान यूपी में जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. धनंजय सिंह की जमानत याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंजूर कर लिया है लेकिन कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. तो वहीं सजा सुनाए जाने के बाद से वह जौनपुर जेल में बंद थे लेकिन शनिवार को ही उनको बरेली जेल में शिफ्ट किया गया. इसी के बाद से इस पर यूपी में लगातार विवाद जारी था. इसी बीच कोर्ट का ये फैसला सामने आया है. धनंजय पर रंगदारी मांगने के मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट से सजा पर रोक न लगाए जाने के कारण धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की वजह आई सामने…नैनीताल हाईकोर्ट कॉलोनी भी चपेट में, मदद को पहुंची सेना, इतनी हुई आर्थिक क्षति

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में जमानत दे दी है. हालांकि धनंजय सिंह की तरफ से जमानत के साथ ही हाई कोर्ट में सजा पर भी रोक लगाए जाने की मांग की गई थी लेकिन हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. यही वजह है कि वह इस लोक सभा चुनाव में नहीं उतर पाएंगे. हालांकि कोर्ट का आदेश आने के बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद धनंजय सिंह जेल से बाहर आ सकते हैं. दरअसल, लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 2 साल या इससे अधिक सजा पूरी करने के 6 साल बाद तक चुनाव लड़ने पर रोक रहती है. चूंकि धनंजय सिंह की रंगदारी मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई है. इसलिए वह ये चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

देश में हो रहे हैं लोकसभा चुनाव

बता दें कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले और दूसरे चरण का चुनाव हो चुका है. दूसरे चरण का चुनाव जहां 26 अप्रैल को हुआ है तो वहीं पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ था. अब तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा. इसके लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

18 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

26 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

36 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago