चुनाव

Bihar News: CM नीतीश कुमार की तबीयत खराब, आज के सारे कार्यक्रम रद्द, नहीं शामिल होंगे पीएम मोदी के नामांकन में

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं. डॉक्टरों की टीम मुख्यमंत्री आवास में उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है. स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक लेटर जारी कर उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द करने की जानकारी दी गई है.

नीतीश कुमार आज (14 मई) को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल होने वाले थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वह अब काशी नहीं पहुंच सकेंगे. बताया ये भी जा रहा है कि उन्होंने आज अपनी दिवंगत पत्नी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है. हालांकि ऐसी सूचना है कि कि वह पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पार्थिव शरीर के पटना पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए जाएंगे. फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर में मना चुनाव का पर्व, श्रीनगर में बम्पर वोटिंग, टूटा 25 साल का रिकॉर्ड

सुशील मोदी का पटना में होगा अंतिम संस्कार

मालूम हो कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने बिहार में काफी लंबे वक्त तक काम किया है. बिहार में एनडीए की सरकार के दौरान नीतीश कुमार सीएम और सुशील मोदी डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. सुशील मोदी नीतीश कुमार के करीबी मित्र भी माने जाते हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक आज सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पटना में होगा. नीतीश कुमार के निर्देश पर दिल्ली से विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर को पटना लाया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही सुशील मोदी की पत्नी से बात कर उन्हें सांत्वना दे चुके हैं.

राजेंद्र नगर आवास जाएगा पार्थिव शरीर

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर करीब 12 बजे सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा और यहां से उनके राजेंद्र नगर आवास पर ले जाया जाएगा. फिर बीजेपी कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा. बीजेपी आवास से विधानसभा और विधान परिषद ले जाया जाएगा. इसके बाद अदीघा घाट पर शाम करीब 5:30 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

5 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

6 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

6 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

6 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

6 hours ago