पीओके में प्रदर्शन.
Protest In PoK: पीओके में महंगाई और गेहूं के आटे की कीमतों में छूट की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने पाकिस्तान सरकार की नींद उड़ा दी है. पीओके में प्रदर्शनकारी पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं. गाड़ियों को आग के हवाले कर रहे हैं. इन सबके बीच प्रदर्शन के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें प्रदर्शनकारी आजादी के नारे लगा रहे हैं.
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोग कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘ ‘इसका फैसला हम करेंगे…हम क्या चाहते आजादी…पाकिस्तान से लेंगे आजादी.’ इसके अलावा एक अन्य वीडियो में लोग पुलिसकर्मियों को मारते हुए दिखे थे. हालांकि पुलिस की ओर से लोगों पर सीधे फायरिंग की गई है. इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
पीओके के लोग सस्ती बिजली और गेहूं के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. गुरिल्ला युद्ध से डरी पाकिस्तान सरकार सभी मांग मानने को तैयार हो गई है. पीओके को पाकिस्तान आजाद जम्मू कश्मीर कहता है. यहां के कथित प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने कहा कि सरकार बिजली और गेहूं की कीमतों में छूट देने को तैयार है.
यह भी पढ़ें- PoK में आजादी की मांग को लेकर हालात बेकाबू…एक पुलिसकर्मी की मौत, 90 घायल, मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता
अनवारुल हक ने आश्वासन देते हुए कहा, ‘सरकार ने अवामी एक्शन कमेटी (AAC) के साथ बातचीत की और हम एक समझौते पर पहुंचे, जिसे लागू करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.’ बिजली पर भारी भरकम टैक्स के खिलाफ मीरपुर में शनिवार को दूसरे दिन हिंसक प्रदर्शन के बाद वह डिमांड पूरी करने के लिए तैयार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…