Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

2019 में रुद्र गुफा… अब विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान, आखिरी चरण की वोटिंग से पहले कन्याकुमारी जाएंगे पीएम मोदी

PM Modi Will Visit Kanyakumari: प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को पंजाब के होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Will Visit Kanyakumari: देश में लोकसभा चुनाव के लिए 6 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी, लेकिन इससे पहले पीएम मोदी तमिलनाडु में कन्याकुमारी शहर का दौरा करेंगे. अपने चुनाव अभियान के समापन पर प्रधानमंत्री 30 मई से 1 जून तक कन्याकुमारी में रहेंगे.

कन्याकुमारी में पीएम मोदी रॉक मेमोरियल का दौरा करेंगे और 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे जहां कभी स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था.

विकसित भारत का सपना

मालूम हो कि कन्याकुमारी वह स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद को भारत माता के दर्शन हुए थे. इस चट्टान (Rock) का स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा. लोगों का मानना है कि जैसे सारनाथ गौतम बुद्ध के जीवन में विशेष स्थान रखता है, यह चट्टान स्वामी विवेकानंद के जीवन में भी वैसा ही स्थान रखती है. देश भर में घूमने के बाद वे यहीं पहुंचे और तीन दिनों तक तपस्या की और विकसित भारत का सपना देखा. उसी स्थान पर ध्यान करना स्वामी जी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को जीवन में लाने के लिए पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

राष्ट्रीय एकता का संदेश

ऐसा कहा जाता है कि देवी पार्वती ने भी उसी स्थान पर एक पैर पर बैठकर भगवान शिव की प्रतीक्षा की थी. यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है. इसके अलावा यह वह स्थान है जहां भारत की पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं. यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है. पीएम मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं.

2019 में केदारनाथ का किया था दौरा

यह तमिलनाडु के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी प्रतिबद्धता और प्रेम को भी दर्शाता है कि वह चुनाव खत्म होने के बाद भी राज्य का दौरा कर रहे हैं. पीएम चुनाव प्रचार के अंत में आध्यात्मिक यात्राएं करने के लिए जाने जाते हैं. इसी के तहत वह 30 मई को कन्याकुमारी पहुंचेंगे और 1 जून तक वहीं रहेंगे. 2019 में उन्होंने केदारनाथ का दौरा किया था, 2014 में उन्होंने शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था.

यह भी पढ़ें- चुनाव के बीच सपा को पूर्वांचल में बड़ा झटका, अमित शाह से मुलाकात के बाद नारद राय ने किया ये ऐलान, अखिलेश यादव पर लगाए बड़े आरोप

होशियारपुर में रैली करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को पंजाब के होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी 2019 में जब केदारनाथ दौरे पर गए थे तो वहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान लगाया था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital