खेल

IPL 2024 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी RCB की प्लेइंग 11, इन दिग्गजों को टीम में किया शामिल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. जिसमें कई दिग्गजों को जगह दी है. उन्होंने कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की बात करें तो उनकी बल्लेबाजी हमेशा से मजबूत रही है. इस समय आरसीबी में कई सारे दिग्गज बल्लेबाज हैं. इस सीजन में भी आरसीबी के पास कई दिग्गज बल्लेबाज हैं. इसके अलावा आरसीबी के पास कई धूरंधर ऑलराउंडर और गेंदबाज भी हैं.

आकाश चोपड़ा ने चुनी प्लेइंग इलेवन

आरसीबी के लिए आकाश चोपड़ा ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है. उसमें ओपनर के तौर पर कप्तान फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली को रखा है. तीसरे नंबर पर उन्होंने कैमरन ग्रीन पर रखा है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने ट्रेड के माध्यम से मुंबई इंडियंस से हासिल किया था. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रजत पाटीदार और उसके बाद पांचवें नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल को रखा है. विकेटकीपर के रूप में आकाश चोपड़ा ने दिनेश कार्तिक और अनुज रावत में से किसी एक को चयन की बात कही है.

ऑलराउंड के रूप में पूर्व क्रिकेटर ने मनोज भांडगे को रखा है. वहीं गेंदबाजी के रूप में आकाश चोपड़ा ने स्पिनर के रूप में कर्ण शर्मा का चयन किया है. जबकि, तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और लॉकी फर्ग्यूसन का चयन किया है. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर विकजकुमार व्यस्क को रखा है. जबकि, बल्लेबाजी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अनुज रावत का प्रयोग करने की बात कही है.

आईपीएल 2024 के लिए आकाश चोपड़ा की ओर से चुनी गई आरसीबी की प्लेइंग 11

फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनोज भांडगे, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्युसन, आकाशदीप.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 के लिए भारत लौटे विराट कोहली, अकाय के जन्म के बाद खेलेंगे पहला मैच

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, मेट्रो से जुड़ा है डिजाइन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago