West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने सोमवार (16 मार्च) को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 192 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. वाम मोर्चा ने कई प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है, जिनमें राज्यसभा के निवर्तमान सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य और युवा नेता मीनाक्षी मुखर्जी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है.
CPIM ने विकास रंजन भट्टाचार्य को जादवपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. भट्टाचार्य पार्टी के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं. वहीं, पार्टी ने अपने युवा चेहरे के रूप में पहचानी जाने वाली मीनाक्षी मुखर्जी को उत्तरपारा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया है.
मीनाक्षी मुखर्जी इससे पहले वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से मैदान में उतरी थीं. उस चुनाव में उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से था. हालांकि मीनाक्षी मुखर्जी उस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थीं, लेकिन उन्होंने चुनाव के दौरान अपनी सक्रियता और जनसंपर्क के कारण काफी चर्चा बटोरी थी.
इसके अलावा वाम मोर्चा ने कालीगंज सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उम्मीदवार के रूप में सबीना यास्मीन को मैदान में उतारा है. सबीना यास्मीन की पहचान एक दुखद घटना से भी जुड़ी हुई है. वह छह साल की बच्ची तमन्ना की मां हैं, जिसकी पिछले साल जून में उपचुनाव की मतगणना के दिन मौत हो गई थी. बताया गया था कि जीत के जुलूस के दौरान फेंके गए देसी बम के विस्फोट में बच्ची की जान चली गई थी. यह उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस ने जीता था.
वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने बताया कि फिलहाल 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है. बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर शेष उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: ममता दीदी के ‘गढ़’ में उन्हीं का ‘शिष्य’ देगा चुनौती! BJP की 144 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी
पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…