Bharat Express DD Free Dish

ममता दीदी के ‘गढ़’ में उन्हीं का ‘शिष्य’ देगा चुनौती! BJP की 144 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने अपना सबसे मजबूत दाव खेला है.

BJP candidate list West Bengal Elections 2026

West Bengal Elections 2026: रविवार (15 मार्च) को भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिसके बाद से राज्य में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है (BJP 1st Candidate list for WB Election). इस सूची में 144 कैंडिडेट की घोषणा की गई है. साथ ही अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की विधानसबा सीट पर बीजेपी ने अपना सबसे मजबूत दावा खेला है.

ममता की सीट से यह दिग्गज नेता मैदान में

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा सीट भवानीपुर से बीजेपी ने अनके पूराने साथी, जिसने तृणमूल कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थामा था, उसी को ममता के समाने चुनाव लड़ने के लिए खड़ा किया है. भाजपा ने अपने दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को उनके पुराने गुरु ‘ममता दीदी’ के सामने भवानीपुर से चुनावी टिकट दिया है.

पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था, लेकिन उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भवानीपुर से टीएमसी विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने उनके लिए अपनी सीट छोड़ दी. फिर ममता बनर्जी ने भवानीपुर में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की और दोबारा पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्य बन गईं.

दिलीप घोष-अग्निमित्रा पॉल समेत कई दिग्गज नेता मैदान में

बीजेपी ने भी कई बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) को खड़गपुर सदर से टिकट दिया है. फायरब्रांड नेता अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) को आसनसोल दक्षिण से चुनाव लड़ाया जा रहा है. इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) को राशबेहारी सीट से मैदान में उतारा गया है.

बीजेपी ने कालीगंज से बापन घोष, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी, हासन से निखिल बनर्जी, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय और सिलीगुड़ी से शंकर घोष को उम्मीदवार बनाया है.


ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026: बिहार में महागठबंधन को झटका, 4 विधायकों की गैरहाजिरी से NDA को फायदा; पांचों सीटों पर जीत तय


बंगाल चुनाव 2 चरणों में होगा (WB Election Date)

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान रविवार (15 मार्च) को भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया था. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में अपने पहले सूची जारी की है. बता दें कि इस बार बंगाल चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराया जा रहा है. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जिसके बाद दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग की जाएगी.

इस पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में 295 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में तुणमूल कांग्रेस ने 215 सीटों पर भारी जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी भी मुख्य विपक्ष पार्टी के रूप में 77 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read