चुनाव

Jharkhand: रांची में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों ने घंटों किया इतजार

मोदी-मोदी के नारे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम रांची में रोड शो किया. उनकी एक झलक पाने को रांची सर्ड ओटीसी ग्राउंड से लेकर रातू रोड न्यू मार्केट चौराहे तक सड़क के दोनों ओर भारी तादाद में लोग मौजूद रहे. पीएम मोदी फूलों से सजे केसरिया रंग के खुले वाहन पर सवार थे, उनका काफिला करीब तीन किलोमीटर तक चला.

उनके साथ रांची के विधायक और भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया के विधायक और प्रत्याशी नवीन जायसवाल, कांके के प्रत्याशी डॉ. जीतू चरण राम, खिजरी के प्रत्याशी रामकुमार पाहन भी वाहन पर सवार रहे.

501 ब्राह्मणों ने बजाया शंख

प्रधानमंत्री मोदी ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. रास्ते में कई जगहों पर लोगों ने उन पर फूल बरसाए. इनमें महिलाओं की भी बड़ी तादाद थी. इस दौरान 501 ब्राह्मणों के समूह ने शंख-घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री मोदी के विजय संकल्प को आशीर्वाद दिया.

झारखंड के छऊ नृत्य के कलाकारों का एक दल भी रोड शो में आकर्षण का केंद्र बना रहा. कई महिलाएं अपने घरों की छतों से पीएम मोदी की आरती उतारती देखी गईं. कई घरों में लोगों ने दीए जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना समर्थन दिखाया. हजारों लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर अपना उत्साह प्रदर्शित किया.

यह भी पढ़ें- Jharkhand: रैली में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी बोले- बोकारो में जनता-जनार्दन का जोश और जुनून अभिभूत करने वाला

पीएम मोदी के हाथ में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का छोटा कट आउट था, जिसे दिखाकर उन्होंने पार्टी के पक्ष में मतदान की मौन अपील की. रोड शो में लोग लगातार मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे. पीएम मोदी को देखने के लिए छतों, पेड़, होटल, जहां जिसे जगह मिली, वहीं जमा रहा. कई लोगों ने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीरें और कटआउट ले रखी थी.

3 किलोमीटर का किया रोड-शो

पीएम मोदी शाम करीब 5.20 बजे सर्ड मैदान पहुंचे. इसके बाद उनका काफिला पिस्का मोड़ होते हुए रातू रोड में न्यू मार्केट चौराहे तक धीरे-धीरे पहुंचा. तीन किलोमीटर के रोड शो में करीब डेढ़ घंटे लग गए.

पीएम मोदी का रांची में यह तीसरा रोड शो था. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान हिनू चौक से रातू चौक तक रोड शो किया था. रांची में रोड शो के पहले पीएम मोदी ने रविवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी और गुमला के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों को संबोधित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

24 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago