चुनाव

Jharkhand: रैली में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी बोले- बोकारो में जनता-जनार्दन का जोश और जुनून अभिभूत करने वाला

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी में चुनावी सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी को सुनने के लिए इस रैली में लोगों का हुजूम पड़ा. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विपक्ष पर PM Modi ने बोला हमला

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. कांग्रेस शुरू से एससी, एसटी, ओबीसी की एकजुटता की विरोधी रही है. इस देश में आजादी के बाद जब तक दलित और आदिवासी, ओबीसी बिखरे रहे, तब तक कांग्रेस ‘बांटो और राज करो’ की नीति से सरकारें बनाती रहीं और लूटती रही. जैसे ही समाज एकजुट हुआ, कांग्रेस कभी बहुमत की सरकार नहीं बना पाई. 1990 में ओबीसी को आरक्षण मिला और यह पूरा समाज एकजुट हुआ, तो कांग्रेस आज तक लोकसभा में कभी 250 सीटें भी नहीं जीत पाई. इसलिए कांग्रेस ओबीसी की सभी जातियों की ताकत को तोड़ना चाहती है और उन्हें सैकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है.

“कांग्रेस जातियों को लड़ाने की कोशिश कर रही”

उन्होंने कहा कि वह यादव को कोइरी से, सोनार को लुहार से, राजभर को प्रजापति कुम्हार से, नाई को कहार से आपस में लड़ाना चाहती है. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने पेपर लीक और भर्ती माफिया पैदा किया है. राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही ऐसे लोगों को पाताल से ढूंढ कर जेल के हवाले कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा वादा है कि जिन्होंने झारखंड के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उनके सारे मंसूबे मोदी चकनाचूर करके रख देगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है. पूरा छोटानागपुर आज एक ही बात कह रहा है, रोटी-बेटी-माटी की पुकार- झारखंड में भाजपा की सरकार. हमने झारखंड को अलग राज्य बनाया है और हम ही झारखंड को संवारेंगे. ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड निर्माण के विरोधी रहे हैं.


प्रधानमंत्री मोदी ने जनसमूह से कहा, ‘एक आंकड़ा देता हूं, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. 2005 से 2014 तक जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब उस सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे. 2014 में जब दिल्ली में सरकार बदली और आपने सेवक मोदी को सेवा करने का अवसर दिया, तो हमने बीते 10 साल में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा झारखंड का दिया. हमने झारखंड को इतने पैसे दिए, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार ने पिछले पांच साल में आपके हक की सुविधाएं लूट लीं.’

यह भी पढ़ें- Maharshtra में BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी: अमित शाह बोले- किसानों का कर्ज माफ होगा, 25 लाख नौकरियां देंगे; महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में लोग मुट्ठी भर बालू के लिए तरस रहे हैं और इनके नेता बालू की तस्करी कर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं. इतने नोट निकल रहे हैं कि गिनते-गिनते मशीनें थक जा रही हैं. ये पैसा आपके हक का है. यह आपकी जेब से लूटा गया पैसा है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि एनडीए की सरकार बनते ही इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे. आपके हक का पैसा आप पर खर्च होगा.

उन्होंने कहा कि हमें ऐसा झारखंड बनाना है कि यह टॉप के राज्यों में शामिल हो. झारखंड की बहन-बेटियों का जीवन आसान हो, यह हमारी प्राथमिकता है. हमने गोगो दीदी योजना का वादा किया है, इसके तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे जाएंगे. हमने माताओं को उज्ज्वला गैस का मुफ्त कनेक्शन दिया. अब झारखंड में महिलाओं को सस्ते दर पर गैस सिलेंडर और साल में दो सिलेंडर मुफ्त देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

47 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

58 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago