चुनाव

Delhi Election: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने किया मतदान, कहा- ‘जो जनता को भाएगा, वही सरकार बनाएगा’

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर मतदान चल रहा है. दोपहर 3 बजे तक यहां 46.55% वोटिंग दर्ज की गई. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने भी मतदान किया. इसके लिए वे ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचे.

मतदान करने के बाद भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने कहा कि सबको इस लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आमजन अपने अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर वोट डालने जा रहे हैं, उनमें उत्साह दिख रहा है. हालांकि, मुझे लगता है कि चुनाव आयोग आज यदि विश्व पुस्तक मेले (World Book Fair) का आयोजन न रुकवाता तो मतदाताओं की संख्या और ज्यादा होती.

‘जो जनता के मन को भाएगा, वही सरकार बनाएगा’

दिल्ली में अगली सरकार किसकी होगी, ऐसे सवाल का जवाब देते हुए भारत एक्सप्रेस CMD उपेन्द्र राय ने कहा, “जो जनता के मन को भाएगा, वही सरकार बनाएगा.” इस दौरान उन्होंने विश्व पुस्तक मेले (World Book Fair) के बारे में बात करते हुए कहा कि आज के दिन दिल्ली में बुक फेयर को बंद नहीं करना चाहिए था. बुक फेयर में जो लोग आते वे भी वोट देने जाते.

उन्होंने कहा कि बुक फेयर में विदेशी भी काफी आ रहे हैं. वहां 2 हजार से ज्यादा पब्लिशर पार्टिसिपेट कर रहे हैं. चुनाव आयोग से यह चाहत थी कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. बड़े शहरों में ये देखा गया है कि लोग अपनी सुविधानुसार बाहर (वोट करने) निकलते हैं. रोजाना काफी संख्या में लोग बुक फेयर में शामिल हो रहे थे.

यह भी पढ़िए: विश्व ​पुस्तक मेले में भारत एक्सप्रेस CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने की शिरकत

राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री.. सबने किया मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी वोट डाल चुके हैं. कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने भी पति और बेटे के साथ वोट डाला है. अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे.

यह भी पढ़िए: दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% मतदान, जानें कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम वोट पड़े

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

14 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

15 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago