Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शकूरबस्ती में केजरीवाल ऐसा क्या बोल गए? जिसपर भड़क गए एलजी VK Saxena, पूर्व सीएम को दी ये नसीहत

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री का शकूरबस्ती की झुग्गियों के बारे में दिया गया बयान पूरी तरह से गलत और झूठा है.”

Lieutenant Governor VK Saxena

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शकूरबस्ती की झुग्गियों पर दिए बयान को गलत और झूठा बताया. उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर केजरीवाल झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

झूठ बोल रहे हैं केजरीवाल

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री का शकूरबस्ती की झुग्गियों के बारे में दिया गया बयान पूरी तरह से गलत और झूठा है.” वीके सक्सेना ने प‍िछले साल 27 दिसंबर को डीडीए की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि एलजी ने शकूर बस्ती की जमीन का लैंड यूज बदल दिया है, जबकि डीडीए ने न तो इस कॉलोनी का लैंड यूज बदला है और न ही किसी बेदखली या तोड़फोड़ का नोटिस जारी किया है.

“झूठ बोलना बंद करें, नहीं तो कार्रवाई होगी”

उपराज्यपाल ने कहा, “केजरीवाल जानबूझकर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. अगर उन्होंने 27 दिसंबर की डीडीए बैठक में मौजूद उनके दो विधायकों से बात की होती, तो शायद उन्हें इस बारे में सही जानकारी मिलती. मेरी सलाह है कि वे इस मुद्दे पर झूठ बोलना तुरंत बंद करें, नहीं तो डीडीए उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर केजरीवाल झुग्गी में गए होते और वहां 2-3 किलोमीटर पैदल चलते, तो उन्हें वहां के लोगों की दयनीय स्थिति का पता चलता. सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और एमसीडी सभी केजरीवाल के नियंत्रण में हैं.”

यह भी पढ़ें- Delhi Assembly Election: संदीप दीक्षित ने कहा- CAG की रिपोर्ट ने केजरीवाल की असलियत सामने ला दी, जनता के 2,026 करोड़ रुपये का गबन किया

सक्सेना ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि डीडीए ने हजारों झुग्गीवासियों को मॉडल फ्लैट प्रदान किए हैं, जहां वे सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं.

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में संपन्न कराए जाएंगे. यहां पर सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान प्रस्तावित है. वहीं इसके नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital