चुनाव

देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से दाखिल किया नामांकन, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन भी किया. नामांकन के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित नागपुर पूर्व और नागपुर दक्षिण सीट के उम्मीदवार मौजूद रहे. देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी और बेटी भी इस मौके पर मौजूद रहीं.

नामांकन दाखिल करने से पहले फडणवीस की बेटी ने उनकी आरती उतारी. उपमुख्यमंत्री ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपनी मां और उसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया.

आचार्य पवन त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं

नामांकन के बाद मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष एवं श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने नागपुर स्थित उनके आवास पर जाकर भगवान श्री सिद्धिविनायक जी की तरफ़ से शुभकामनाएं प्रदान की. इस अवसर पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर बावनकुले जी एवं वाराणसी से विधायक श्री अवधेश सिंह जी उपस्थित थे.

फडणवीस ने जताया आभार

नामांकन दाखिल करने के बाद देवेन्द्र फडणवीस ने छठी बार टिकट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि जनता ने मुझे पांच बार आशीर्वाद दिया है और छठी बार भी जिताने का काम करेगी. मुझे भरोसा है कि एक बार फिर महाराष्ट्र में महायुति सरकार आएगी. हमने महाराष्ट्र में विकास के कामों को आगे बढ़ाया है. ऐसे में जनता महायुति सरकार को फिर से चुनेगी, ऐसा मुझे विश्वास है.” महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

2 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

15 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

21 minutes ago

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…

40 minutes ago

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

1 hour ago