दिलीप घोष और सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी ने दिलीप घोष को नोटिस जारी किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से जारी किए गए इस नोटिस में बीजेपी नेता दिलीप घोष से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने उनके इस बयान पर नाराजगी भी जताई है.
BJP ने नोटिस जारी कर कहा, ‘आपका दिया गया वक्तव्य अशोभनीय और असंसदीय है. यह भारतीय जनता पार्टी की परंपराओ के विपरीत है. पार्टी ऐसे वक्तव्य की निंदा करती है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आप शीघ्र से शीघ्र इस संबंध में स्पष्टीकरण दें और उचित कार्रवाई करें.’
दरअसल, भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि ममता बनर्जी खुद को कभी गोवा की बेटी बताती हैं तो कभी त्रिपुरा की बेटी. ममता बनर्जी ये बताएं कि उनके असली पिता कौन हैं. किसी की भी बेटी होना ठीक नहीं है. दिलीप घोष के इस बयान को TMC ने नारी अस्मिता से जोड़ते हुए पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत की थी.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…