Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी कर फंसे दिलीप घोष, BJP ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी ने दिलीप घोष को नोटिस जारी किया है.

BJP issued Noitce to Dileep Dhosh

दिलीप घोष और सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी ने दिलीप घोष को नोटिस जारी किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से जारी किए गए इस नोटिस में बीजेपी नेता दिलीप घोष से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने उनके इस बयान पर नाराजगी भी जताई है.

नोटिस जारी कर मांगा जवाब

BJP ने नोटिस जारी कर कहा, ‘आपका दिया गया वक्तव्य अशोभनीय और असंसदीय है. यह भारतीय जनता पार्टी की परंपराओ के विपरीत है. पार्टी ऐसे वक्तव्य की निंदा करती है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आप शीघ्र से शीघ्र इस संबंध में स्पष्टीकरण दें और उचित कार्रवाई करें.’

BJP issued Noitce to Dileep Dhosh

दिलीप घोष ने दिया था ये बयान

दरअसल, भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि ममता बनर्जी खुद को कभी गोवा की बेटी बताती हैं तो कभी त्रिपुरा की बेटी. ममता बनर्जी ये बताएं कि उनके असली पिता कौन हैं. किसी की भी बेटी होना ठीक नहीं है. दिलीप घोष के इस बयान को TMC ने नारी अस्मिता से जोड़ते हुए पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital