मनोरंजन

Panchayat 3 में आएगा बड़ा ट्विस्ट, फुलेरा गांव में नया सचिव बनकर आएगा ये एक्टर, जानें और क्या हो सकता है बदलाव

Panchayat 3: ओटीट पर हिंदी कंटेट के स्पेस में अमेजन प्राइम का शो पंचायत जबरदस्त पॉपुलर हो चुका है. एक छोटे से गांव पर बेस्ड इस सीरीज में ड्रामा भी है और इमोशन भी हैं. इस शो ने जनता दिलों में जगह बना ली है. इसका पहला सीजन बहुत हिट रहा था. वहीं ‘पंचायत’ के दूसरे सीजन को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला. वहीं अब ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में अमेजॉन प्राइम वीडियो ने एक इवेंट में ‘पंचायत’ के सीजन 3 के टीजर की एक झलक जारी की थी जिसे काफी पसंद किया गया था. इसी बीच वेब सीरीज में एक बड़े ट्विस्ट की खबर सामने आई है.

‘अभिषेक त्रिपाठी जी का ट्रांसफर

पंचायत में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. इसी बीच शो की कहानी को लेकर कुछ रोचक चीजें सामने आई है. बताया गया है कि पंचायत सीन 3 में फुलेरा गांव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पता चला है कि सीजन 3 में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का ट्रांसफर एक अलग गांव में कर दिया जाएगा. बता दे कि ‘पंचायत’ के पहले सीजन से निकला डायलॉग “गजब बेइज्जती है” काफी पॉपुलर होने की वजह से इस पर मीम्स भी बनाया गया था. लोग इस मीम को आसिफ खान द्वारा शो में निभाए गए गणेश के आइकॉनिक किरदार से रिलेट करते हैं. भले ही उन्होंने ये डायलॉग नहीं बोला था. लेकिन अब आसिफ खान एक बार फिर गणेश के रूप में पंचायत की दुनिया में लौट रहे हैं.

‘पंचायत 3’ में नए सचिव की हुई एंट्री

‘पंचायत सीज़न 3’ के टीजर में दिखाया गया है कि फुलेरा की जनता के फेवरेट सचिव जी अभिषेक का ट्रांसफर एक अलग गांव में कर दिया गया है. इस बीच, गणेश फुलेरा गांव में नए ‘सचिव’ बनकर आते हैं. गणेश की शादी फुलेरा निवासी परमेश्वर की बेटी रवीना से हुई है, लेकिन शादी के दिन उसे काफी शिकायते रहती है. अब शो में सरपंच मंजू देवी और उनके पति बृज भूषण दुबे, प्रह्लाद और विकास के साथ गणेश का इक्वेशन कैसा बैठता है ये देखना दिलचस्प रहेगा.

ये भी पढे़ं:जब सिगरेट पीने के कारण ‘टीवी के राम’ Arun Govil को पड़ी थी डांट, जानिए क्या हुआ था

‘पंचायत 3’ कब होगी रिलीज

‘पंचायत’ के पहले और दूसरे सीजन के बाद फैंस अब इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये सीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी. फिलहाल नए ट्विस्ट ने शो को लेकर फैंस में और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

50 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

1 hour ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

2 hours ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago