Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीएम सिद्धारमैया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED ने MUDA घोटाले में PMLA के तहत दर्ज किया मामला

आरोप है कि मैसूर विकास निकाय ने सीएम की पत्नी पार्वती के स्वामित्व वाली ज़मीन का एक टुकड़ा अधिग्रहित किया और उसे उच्च मूल्य के भूखंडों के साथ मुआवज़ा दिया.

CM Siddaramaiah

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया.

कर्नाटक के चर्चित मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) घोटाला मामले में सीएम सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया है.

लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज की थी FIR

इससे पहले कर्नाटक की लोकायुक्त पुलिस ने सीएम सिद्धारमैया, पत्नी पार्वती और साले के खिलाफ FIR दर्ज की थी.अब ईडी ने इसी मामले को टेकओवर किया है. लोकायुक्त पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की थी.

ये है मामला

आरोप है कि मैसूर विकास निकाय ने सीएम की पत्नी पार्वती के स्वामित्व वाली ज़मीन का एक टुकड़ा अधिग्रहित किया और उसे उच्च मूल्य के भूखंडों के साथ मुआवज़ा दिया. ये कथित घोटाला करीब 4 हजार करोड़ रुपये का है.

यह भी पढ़ें- Karnataka: सीएम सिद्धारमैया पर MUDA घोटाला मामले में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital