चुनाव

‘यमुना में जहर’ वाला बयान देकर बुरे फंस गए Arvind Kejriwal ! EC ने सबूत के साथ जवाब देने को कहा

यमुना में जहर वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को एक और नोटिस जारी कर 31 जनवरी, सुबह 11:00 बजे तक सबूत के साथ जवाब देने के लिए कहा है.

केजरीवाल ने दिया था बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल 27 जनवरी को एक रैली के दौरान कहा था कि हरियाणा सरकार की तरफ से जो पानी भेजा जा रहा है,उसकी गुणवत्ता काफी खराब है. केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि लोगों को पानी से वंचित किया जा रहा है. इससे बड़ा पार और कुछ भी नहीं है. केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा रखना चाहती है. हरियाणा से जो पानी भेजा जा रहा है, उसमें जहर मिलाया जा रहा है.

चुनाव आयोग ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर पांच सवालों के जवाब 31 जनवरी को सुबह 11 बजे तक देने को कहा है-

हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में किस प्रकार का जहर मिलाया?

इस जहर की मात्रा, प्रकृति और इसे पहचानने की विधि का क्या प्रमाण है, जिससे नरसंहार हो सकता था?

जहर कहां पर पाया गया था?

दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियरों ने इसे कहां और कैसे पहचाना?

इंजीनियरों ने जहरीले पानी को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए कौन सा तरीका अपनाया?

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा था कि पानी इतना ज्यादा जहरीला है कि दिल्ली में लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से भी उपचारित नहीं किया जा सकता. बीजेपी दिल्ली की जनता की सामूहिक हत्या करना चाहती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago