फारूख अब्दुल्ला (फोटो फाइल)
Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले घाटी में सियासी हलचल तेज हो गई है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने सोमवार को कहा कि आने वाली सरकार के लिए बेशुमार दुश्वारियां मुंह बाए खड़ी हैं.
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि कल (मंगलवार को) हम नतीजों के दिन जीत का परचम लहराएंगे. निस्संदेह हम ऐसा करने में सफल रहेंगे. हम एकजुट होकर प्रदेश के विकास और लोगों के हित के लिए काम करेंगे.”
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे “एक या दो नहीं, बल्कि बेशुमार दुश्वारियों” का सामना करना होगा, क्योंकि यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर “अधर में पहुंच गया है”. प्रदेश के चुनौतियों के ग्राफ में इजाफा हुआ है, जिसने यहां के लोगों का जीना दूभर कर दिया है. मौजूदा शासन प्रणाली लोगों के लिए किसी पहलू से उचित नहीं है, जिसे देखते हुए प्रदेश में जो भी सरकार सत्ता में आएगी, उसके सामने बेशुमार दुश्वारियां मुंह बाए खड़ी रहेगी ही.
यह भी पढ़ें- “हमें 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी”, कुमारी शैलजा ने सीएम के नाम को लेकर कही बड़ी बात, कल आएंगे चुनाव के नतीजे
उन्होंने कहा, “अगर कोई एक चुनौती होती, तो मैं इसका जिक्र भी कर पाता, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि कोई एक चुनौती नहीं है, बल्कि चुनौतियों का अंबार आने वाली सरकार के समक्ष खड़ा है. ऐसी स्थिति में आने वाली सरकार के लिए आने वाला कल पथरीला होने जा रहा है.”
उन्होंने कहा, “हमारी पीडीपी से अभी किसी भी मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं है, लेकिन मुझे इस बात की पूरी खुशी है कि वे भी हमारे साथ मिलकर यहां के विकास में अपना अमूल्य योगदान देना चाहते हैं. मैं तो चाहता हूं कि जितने भी अच्छे लोग हैं, वो आगे आएं, और प्रदेश के विकास के लिए काम करें.”
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…