Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“हमें 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी”, कुमारी शैलजा ने सीएम के नाम को लेकर कही बड़ी बात, कल आएंगे चुनाव के नतीजे

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान समाप्त हो गया, जिसके बाद राज्य के लिए एग्जिट पोल जारी किए गए. सर्वे के अनुसार कांग्रेस के बहुमत के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं.

kumari Shailja

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा.

एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों में दावा किया गया है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी. कांग्रेस हाईकमान के लिए सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री पद को लेकर है कि चुनाव जीतने के बाद किसे ताज पहनाया जाए. पार्टी की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने भी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम पद को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि पार्टी हाईकमान ही इस पर फैसला करेगा.

कांग्रेस को 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी- शैलजा

एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत के दावों पर कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने कहा, “एग्जिट पोल अलग चीज होती है. लेकिन मैं ग्राउंड से रिपोर्ट ले रही हूं. मुझे लगता है कि हमें 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.” कांग्रेस की तरफ से सीएम कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि दो चीजें होती हैं. पहली, विधायकों की बैठक होती है. उसमें विधायकों से व्यक्तिगत तौर पर भी पूछा जाता है. दूसरी, सीएम पद के लिए चेहरा कौन हो सकता है, यह हाईकमान तय करता है.

आलाकमान तय करेंगे नाम- Selja

चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि कोई विधायक ही मुख्यमंत्री बनेगा. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “यह फिर वही बात है, इस बारे में न तो मैं कुछ कह सकती हूं और न ही कोई और. यह तो आपको आलाकमान की घोषणा के बाद ही पता चलेगा. आलाकमान से हर बात पर चर्चा हो रही है. मैं आप लोगों से भी खुलकर बात कर रही हूं. अब उन सभी बातों को बार-बार दोहराना उचित नहीं है.”

राहुल गांधी दलितों, गरीबों और महिलाओं के कल्याण की बात करते हैं, तो क्या वह इस बार किसी दलित या महिला को मुख्यमंत्री बना सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि आपने जो भी बातें कही हैं, वह सब जायज हैं. लेकिन आलाकमान इन सभी पहलुओं पर सोचेगा और समझेगा, क्योंकि उन्हें पूरे देश को देखना है. आप लोग यह न सोचें कि मैं जो कह रही हूं, आप जो कह रहे हैं या वे जो बातें कह रहे हैं. इन सभी चीजों पर फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- एग्जिट पोल को चुनावी परिणाम समझने की भूल मत करना! जानें कब-कब औंधे मुंह गिरे Exit Polls के नतीजे

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान समाप्त हो गया, जिसके बाद राज्य के लिए एग्जिट पोल जारी किए गए. सर्वे के अनुसार कांग्रेस के बहुमत के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं. लेकिन एग्जिट पोल कितने सटीक होंगे, यह तो मंगलवार को ही पता चलेगा. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. ऐसे में सभी की दिलचस्पी इस बात में है कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में से कौन बाजी मारेगा. अगर एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह भी तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा. कांग्रेस की नई राजनीति किस ओर जा रही है, इस बारे में भी स्थिति साफ हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital