फारूक अब्दुल्ला.
Jammu and kashmir: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को प्रचंड जीत मिली है. चुनाव में NC ने 41 सीटों पर जीत का परचम लहराया है, जिसके बाद अब उसने सरकार बनाने का दावा किया है. इसी बीच फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने ऐलान किया है कि उमर अब्दुल्ला अगले सीएम बनेंगे.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा, 10 साल बाद जनता ने हमें अपना जनादेश दिया है. हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें. यहां पुलिस राज नहीं बल्कि लोगों का राज होगा. हम जेल में बंद निर्दोष लोगों को बाहर लाने का प्रयास करेंगे.
इसके साथ उन्होंने कहा, मीडिया को भी आजादी मिलेगी. हमें हिंदू और मुसलमानों के बीच विश्वास विकसित करना होगा. मुझे उम्मीद है कि इंडिया अलायंस के सहयोगी यहां राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए हमारे साथ लड़ेंगे. मैं समझता हूं कि उमर अब्दुल्ला सीएम बनेंगे.”
यह भी पढ़ें- Haryana Election Result: ‘कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में…’, रुझानों में BJP की हैट्रिक पर बोले भाटिया
हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘मुझे दुख है कि वे (कांग्रेस) हरियाणा में जीत नहीं पाए. मुझे लगता है कि यह उनके आंतरिक विवादों के कारण हुआ.”
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…