देश

Mohammad Azharuddin से ED की पूछताछ जारी, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जुड़ा है मामला

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से ईडी पूछताछ कर रही है. यह पूछताछ हैदराबाद के ईडी के जोनल ऑफिस में चल रही है. इस मामले में पिछले हफ्ते अजहरुद्दीन को पहली बार समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने को कहा था. लेकिन अजहरुद्दीन महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के चलते ईडी से तीन-चार सप्ताह का समय मांगा था, जिसे देने से ईडी ने इनकार कर दिया था.

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन पर अपने कार्यकाल के दौरान पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगा है. उनपर 20 करोड़ रुपये के फंड के दुरुपयोग का आरोप है. अजहरुद्दीन सहित कई अधिकारियों पर एचसीए के पैसों के दुरुपयोग का आरोप है. हैदराबाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. ये पैसा कथित तौर पर क्रिकेट की गिल्लियां, फायर सेफ्टी उपकरण, जिम उपकरण और उप्पल स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुर्सियों की खरीद पर खर्च किया गया.

ये भी पढ़ें- वैष्णो देवी सीट से बीजेपी को मिली जीत, बलदेव राज शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार को 2381 वोटों से हराया

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अक्टूबर 2023 में हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों में सामने आया. इसके बाद ईडी ने एचसीए के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. ईडी ने तेलंगाना में 9 स्थानों पर छापेमारी की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए थे. यह पूरा मामला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में वित्तीय अनियमितता का है. आरोप है कि अधिकारियों ने निजी कंपनियों को उच्च दरों पर ठेके दिए और एसोसिएशन को करोड़ो का नुकसान पहुचाया. इस मामले में ईडी ने तीन एफआईआर दर्ज की है और आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

31 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

47 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

48 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

55 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago