Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana Election Result: ‘कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में…’, रुझानों में BJP की हैट्रिक पर बोले भाटिया

Haryana Election Results: भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति भाजपा के पक्ष में है. हर कोई भाजपा के साथ खड़ा है. चाहे वो किसान हो, पहलवान हो या जवान हो.

gaurav bhatia bjp
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को शानदार बताया. मतगणना के दौरान दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलते देखकर उन्होंने दो टूक कहा- “कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में. यह लोकतंत्र की जीत है और जो लोग यह कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र खत्म हो चुका है, उन लोगों को यह जनता का करारा जवाब है.”

उन्होंने कहा, “यह इतिहास रचा जा रहा है, क्योंकि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जहां हर पांच साल में सरकार बदल जाया करती थी, लेकिन इस बार हमारी पार्टी हैट्रिक लगाने जा रही है. हम तीसरी दफा जीत का परचम लहराने जा रहे हैं और यह सब इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि हम जनता के प्रति ईमानदार रहे. हमने उनके हितों का विशेष ख्याल रखा और चुनाव से पूर्व अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया, ताकि लोगों को बता सकें कि हमारी पार्टी ने सूबे के लोगों के लिए क्या-क्या कदम उठाए.”

मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति भाजपा के पक्ष में: गौरव

उन्होंने आगे कहा, “यह कहना गलत नहीं होना चाहिए कि हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति भाजपा के पक्ष में है. हर कोई भाजपा के साथ खड़ा है. चाहे वो किसान हो, पहलवान हो या जवान हो, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा इस बार हैट्रिक बनाने जा रही है और कांग्रेस पार्टी का विकेट गिर चुका है.”

इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों के संबंध में भी अपनी बात रखी.

‘हमारे लिए भारत का हित, राष्ट्र का हित सर्वोपरि’

उन्होंने कहा, “भारत का हित, राष्ट्र का हित सर्वोपरि है. इस पर जवाहर लाल नेहरू ने भूल की थी, जिसे ठीक करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. कांग्रेस पार्टी की हिम्मत नहीं थी कि यह अनुच्छेद 370 में संशोधन कर दें, यह किया तो भाजपा ने किया. जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचे, जो यह दिखाता है कि भारत का लोकतंत्र न केवल जीवित है, बल्कि मजबूत भी है.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital