चुनाव

India Alliance: लखनऊ में सपा-कांग्रेस की जल्द होगी संयुक्त महारैली, नवरात्रि के दौरान पश्चिमी यूपी में होगी संयुक्त सभा, ये दिग्गज लेंगे हिस्सा

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन लगातार तैयारी में जुटा है. उत्तर प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है. लखनऊ में सपा और कांग्रेस की संयु्क्त रैली होगी. इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे और एकजुटता दिखाने के लिए एक ही मंच शेयर करेंगे. फिलहाल रैली को लेकर कोई निश्चित डेट सामने नहीं आई है तो वहीं नवरात्रि के दौरान ही वेस्ट यूपी को साधने के लिए संयुक्त सभा का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत हुई है.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में भी रैली हो चुकी है. इसी की तर्ज पर लखनऊ में रैली कर सपा-कांग्रेस पूरे प्रदेश को साधने की जुगत भिड़ा रही है. सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व अजय राय के साथ बातचीत में रैली को लेकर योजना बनी है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा प्रमुख के साथ कांग्रेस की करीब एक घंटे बातचीत हुई है. बैठक के दौरान सहमति बनी कि, चूंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले दो चरण में चुनाव है, ऐसे में यहां की संयुक्त सभा नवरात्र में ही की जाए. इसके लिए जगह और तिथि एक-दो दिन में तय कर ली जाएगी. तो वहीं राजधानी लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किए जाने को लेकर सहमति बनी है. बैठक के दौरान अखिलेश यादव के साथ ही सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना भी उपस्थित रहीं.

ये भी पढ़ें-Seema Haider: सीमा हैदर ने पाकिस्तानी मीडिया को जमकर फटकारा, बोलीं-“योगी सरकार में कोई महिला यूपी में दुखी नहीं रह सकती”

हराएंगे एनडीए गठबंधन को

इसको लेकर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मीडिया को बताया कि आज अखिलेश यादव के साथ हुई वार्ता में यूपी में इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली व सभा पर चर्चा हुई है. इंडिया गठबंधन की रैली जल्द होगी. उन्होंने बताया कि इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे. इसको लेकर जल्द ही तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. अविनाश पांडेय ने आगे बताया कि पार्टी प्रदेश में 814 ब्लॉक व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार कर दमदारी से चुनाव मैदान में है. उन्होंने बताया कि सपा के साथ सकारात्मक समन्वयक के साथ जिला, ब्लॉक व राज्य स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को इस बार इंडिया गठबंधन हराएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

18 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

1 hour ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

1 hour ago