मुंबई में प्रेस वार्ता को संबोधित करते उद्धव ठाकरे और शरद पवार.
Maharashtra MVA Seat Sharing Formula: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस शामिल हैं. सीट बंटवारे के फाॅर्मूले के अनुसार प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में से शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 और एनसीपी शरद गुट 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. मुंबई में 9 अप्रैल को तीनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस काॅन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया.
इस बीच मुंबई साउथ सेंट्रल, सांगली, सतारा और भिवंडी में भी सीटों को लेकर सहमति बन गई है. इन सीटों पर तीनों दलों के बीच एक राय नहीं बन पा रही है. माना जा रहा है कि इसलिए सीट बंटवारे का फाॅर्मूला तय नहीं हो पा रहा था.
समझौते के तहत शिवसेना यूबीटी जलगांव, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, संभाजीनगर, हिंगोली, मुंबई उत्तर पश्चिम, परभणी, कल्याण, मावल, बुलढाणा, शिरडी, यवतमाल वाशीम, मुंबई दक्षिण, नासिक, ठाणे, धाराशिव, हालकणंगले, सांगली, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई नाॅर्थ ईस्ट शामिल हैं.
कांग्रेस प्रदेश की 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. जिसमें नंदुरबार, अमरावती, गढ़चिरौली-चिमूर, जालना, लातूर, रामटेक, धुले, नागपुर, चंद्रपुर, मुंबई उत्तर मध्य, सोलापुर, मुंबई उत्तर, अकोला, भंडारा गोदिया, नांदेड़, पुणे और कोल्हापुर सीट शामिल हैं. वहीं एनसीपी शरद गुट 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसमें बारामती, भिवंडी, रावेर, बीड, शिरूर, डिंडोरी, वर्धा, सतारा, माढा और अहमदनगर दक्षिण सीट शामिल हैं.
बता दें कि शिवसेना यूबीटी 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने समझौते से पहले ही उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए थे. इसके लिए पार्टी दो लिस्ट भी जारी कर चुकी है. उद्धव की पार्टी ने 27 मार्च को 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसके बाद 3 अप्रैल को 4 प्रत्याशियों वाली दूसरी सूची जारी की. वहीं एनसीपी शरद गुट भी 7 प्रत्याशियों के नाम वाली दो लिस्ट जारी कर चुकी है. कांग्रेस भी 17 में से 16 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर चुकी है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली आबकारी घोटाला: अदालत ने BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत दो हफ्ते के लिए बढ़ाई
ये भी पढ़ेंः मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, इस वजह से गृह मंत्रालय ने लिया फैसला
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…