चुनाव

J&K Election Live: तीसरे फेज में दोपहर 5 बजे तक 65.48 फीसदी मतदान, उधमपुर में सबसे ज्यादा 72.91 प्रतिशत वोटिंग

Jammu-Kashmir Elections 2024 3rd Phase Voting Live Updates: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं. इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. बता दें कि जम्मू संभाग के जम्मू, उधमपुर, सांबा और कठुआ जिलों की 24 और उत्तरी कश्मीर के बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों की 16 सीटों के लिए कुल 415 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद (कांग्रेस) और मुजफ्फर बेग (निर्दलीय), पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, राजीव जसरोटिया, शामलाल शर्मा, रमण भल्ला, पवन गुप्ता, डॉ. देवेंद्र मन्याल, चंद्र प्रकाश गंगा, हर्षदेव सिंह, चौधरी लाल सिंह, अजय सडोत्रा, योगेश साहनी, मूला राम, मनोहर लाल, यशपाल कुंडल व सज्जाद गनी लोन समेत दर्जन भर विधायकों के भाग्य का फैसला होगा.

इसके अलावा, सांसद इंजीनियर रशीद के भाई अरशद, अफजल गुरु के भाई एजाज गुरु भी प्रमुख चेहरे हैं. 18 सितंबर को पहले चरण में 61.38 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि 26 सितंबर को दूसरे चरण में 57.31 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. आखिरी चरण के मतदान के बाद 8 अक्तूबर को मतगणना होगी. यहां जानिए जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण से जुड़े लाइव अपडेट्स…

Dipesh Thakur

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

24 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago