देश

MUDA Scam Case: सीएम सिद्धारमैया पर FIR के बाद उनकी पत्नी प्लॉट छोड़ने को तैयार, पत्र लिखकर कही ये बात

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ MUDA घोटाला मामले में दर्ज हुई FIR के बाद अब उनकी पत्नी पार्वती ने प्लॉट को छोड़ने के लिए पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्राधिकरण द्वारा सर्वे क्रमांक 464 में 3.16 एकड़ भूमि के उपयोग हेतु मुआवजे के एवज में विजयनगर फेस 3 एवं 4 में मुझे आवंटित 14 भूखण्डों की वापसी के संबंध में मैं यह पत्र लिख रही हूं.

सीएम की पत्नी ने लिखा पत्र

उन्होंने इसी पत्र में आगे लिखा है कि “मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) द्वारा मेरे पक्ष में निष्पादित 14 भूखंडों के विलेखों को रद्द करके क्षतिपूर्ति भूखंडों को वापस करना चाहती हूं. मैं भूखंडों का कब्जा भी MUDA को वापस सौंप रही हूं. इसलिए इस प्रकरण में यथाशीघ्र जरूरी कदम उठाए जाएं.

यह भी पढ़ें- सीएम सिद्धारमैया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED ने MUDA घोटाले में PMLA के तहत दर्ज किया मामला

ईडी ने शुरू की मामले की जांच

बता दें कि इस मामले में बीते दिनों मैसूर लोकायुक्त पुलिस ने सीएम सिद्धारमैया, पत्नी पार्वती और साले के खिलाफ FIR दर्ज की थी. वहीं अब इस मामले में ईडी की भी एंट्री हो चुकी है. ईडी ने लोकायुक्त पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

क्या है मामला?

आरोप है कि MUDA ने साल 2011 में सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को नियमों को दरकिनार करते हुए 14 हाउसिंग भूखंड दिए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

42 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

43 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago