जम्मू कश्मीर में बुधवार को दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं. (फोटो: IANS)
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार सुबह सात बजे से जारी है राज्य में 10 साल बाद हो रहे चुनावों में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. जम्मू में पोलिंग बूथ पर वोट डालकर आए युवाओं ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत कर अपने वोट डालने के अनुभव साझा किए
पहली बार वोट डालने के बाद कोमल ने कहा, ‘वोट डालने के लिए मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी. मेरा सबको यह संदेश है कि आप आइए, अपना वोट दीजिए ताकि समाज का विकास हो सके, इसलिए मैं चाहती हूं कि आप सब वोट दें राज्य की उन्नति के लिए वोट दीजिए.’
वहीं आर्यन ने कहा, ‘मेरा ख्याल है कि सभी को वोट डालना चाहिए, क्योंकि यह अनिवार्य है हम क्या करेंगे? हालात ऐसे हैं कि आपको वोट देना जरूरी है, जैसे कि कश्मीर में आपने देखा है कि विकास की बहुत जरूरत है इसी वजह से वोट देना अनिवार्य है. मैं बाकी लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि अपना वोट जरूर डालें.’
पहली बार वोट डालने वाले संदीप ने कहा, ‘विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए वोट डालना बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर युवाओं के लिए, क्योंकि आजकल रोजगार और विकास के मुद्दे हैं. इससे हम एक अच्छी सरकार को चुन सकते हैं, हम अच्छा प्रतिनिधित्व चुन सकते हैं, जिससे हमारे देश और हमारी समुदाय की तरक्की हो.’
उन्होंने कहा, ‘कश्मीरी पंडित होने के नाते हमें लोकतंत्र पर गर्व होना चाहिए और वोट डालना हमारा अधिकार है. चाहे किसी पार्टी को वोट दें या न दें, लेकिन वोट डालना जरूरी है. मैं युवाओं से यही कहना चाहता हूं कि हम अपनी पसंद के अनुसार वोट करें, चाहे किसी भी पार्टी को दें, लेकिन वोट जरूर डालें अगर आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है, तो नोटा (नोटा) का विकल्प चुनें, लेकिन वोट डालना जरूरी है.’
पोलिंग बूथ से वोट डालकर आए एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘मेरे लिए राज्य में बेरोजगारी मुद्दा है, जो लोग सरकारी नौकरी नहीं पा रहे हैं, चाहे वे प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हों या बेरोजगार हों, उन सभी को सरकारी नौकरी मिले. हम उत्साह से इसलिए वोट डालने गए थे, यह सबसे महत्वपूर्ण है. मैंने मतदाताओं से अपील की है कि वो राज्य के विकास के लिए वोट जरूर दें.’
मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार (25 सितंबर, 2024) सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाता 26 सीटों के लिए 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
चुनाव राजौरी, पुंछ और रियासी जैसे संवेदनशील सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ श्रीनगर, गांदेरबल और बडगाम के पहाड़ी जिलों में भी हैं. इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी और भाजपा के रविंदर रैना शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 61.13% मतदान हुआ था. तीसरे चरण में 40 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.
(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)
-भारत एक्सप्रेस
Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…
आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…
20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…